फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   amarnath yatra ke dauran fasen srdhalu

अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत के पंजे में फंस गए थे शामली के श्रद्धालु

Sun, 10 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 10 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra ke dauran fasen srdhalu
यात्रा के दौरान आई मुश्किल बताते श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
शामली। रात के सात बजे का वक्त था। हम सभी लोग डलझील में नाव का आनंद ले रहे थे। तभी पता चला कि सेना से मुठभेड़             में आतंकी बुरहान के मारे जाने पर कश्मीर में हिंसा भड़क गई है। बस फिर क्या था हमारी आंखों से नींद काफूर हो गई। दिल की धड़कने बढ़ गई थीं कि अब क्या होगा। कैसे लौटेंगे शामली।
विज्ञापन

यह कहानी है शामली के उन सात लोगों की, जो अमरनाथ यात्रा पर गए और कश्मीर में भड़की हिंसा के दौरान फंस गए थे। पांच जुलाई को शामली सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर जगमोहन सिंह, अस्पताल में ही काम करने वाले पंकज, गौरव निवासी मुजफ्फरनगर, विनीत, अखिलेश कौशिक निवासी भूरा, दुष्यंत और प्रदीप निवासी मुजफ्फरनगर अमरनाथ यात्रा पर गए थे।
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद वह शुक्रवार को डल झील में घूमे। इसी दौरान पता चला कि हिजबुल आतंकी इनामी बुरहान को सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया है, जिस कारण कश्मीर में हिंसा भड़क गई है और हालात बिगड़ रहे हैं। डॉक्टर जगमोहन के अनुसार  उसके बाद डलझील में नोका  चलाने वालों के भी सुर बदल गए और उनके चेहरों पर भी गुस्सा देखा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह जगमोहन साथियों के साथ टैक्सी में निकले और जैसे ही श्रीनगर में केसर मार्ग पर पहुंचे तो गाड़ी के सामने छह लोग हाथों में लाठी-डंडे लिए आ गए और गाड़ी को घेर लिया। युवकों ने कार पर हमला कर दिया। ड्राइवर ने एक युवक को टक्कर मारकर गिरा दिया और कार दौड़ा दी। आई कारों को उन युवकों ने निशाना बनाया और तोड़फोड़ कर आग भी लगा दी। जैसे-तैसे जम्मू पहुंचे। डाक्टर जगमोहन ने बताया कि यदि हमारी कार वहां से नहीं निकलती, तो कुछ भी हो सकता था।

जम्मू से रविवार रात उन्हें ट्रेन से दिल्ली लौटना था, लेकिन हालात बिगड़ने के कारण वह शनिवार दोपहर बस से पानीपत पहुंचे। रविवार सुबह सभी लोग शामली पहुंचे और अपने-अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed