फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amar Ujala honored the meritorious students

Shamli News: अमर उजाला ने मेधावियों का किया सम्मान

Mon, 01 Jun 2026 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 01 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala honored the meritorious students
शहर के एमएस फार्म सभागार में अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह में मौजूद मेधावी छात्र-छात्राएं व अ
शामली। अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह में रविवार को यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई बोर्ड व अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। अतिथियों ने मेधावियों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

शामली के करनाल रोड स्थित एमएस फार्म के सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ डीएम आलोक यादव, एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल, पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

अतिथियों ने सभी बोर्ड के जिला टॉपरों को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद जिलेभर के स्कूल, कॉलेजों के मेधावियों के साथ अमर उजाला ओलंपियाड के जिला टॉपरों को भी मेडल व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। इस दौरान पीआईईटी के चेयरमैन हरिओम तायल, डीन डॉ. बीबी शर्मा रहे। कार्यक्रम के सहयोगी थानाभवन विधायक अशरफ अली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा करने वालों के जीवन में नहीं होगी कोई बाधा

डीएम आलोक यादव ने कहा कि हर पांच वर्ष में कुछ न कुछ नया होता रहता है, सभी मेधावी अपने आप को हमेशा तैयार रखें। हमेशा अच्छा करने वालों को जीवन में कोई बाधा नहीं आएगी। पहले कंप्यूटर का समय आया था, अब एआई का समय है। इसके बाद कुछ और नया आएगा। हमेशा परिजनों का सम्मान करें और उनकी बात माने। कभी भी मनोबल नहीं तोड़ना चाहिए, यह तुम्हारे जीवन की शुरुआत है। कॅरिअर बनाने के लिए समझदारी से चुनाव करें। आगे भी इसी तरह मेहनत व लगन से पढ़ाई करते हुए शामली के साथ ही कॉलेज व परिजनों और शिक्षकों का नाम रोशन करें।

मेधावी मेहनत कर राष्ट्र को बनाएं विकसित

एसपी एनपी सिंह ने कहा कि मेहनत करने से ही सपना पूरा होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 2047 तक राष्ट्र को विकसित करने का सपना है। सभी को इसी तरह मेहनत करते हुए देश को आगे लेकर जाना है और प्रधानमंत्री का सपना पूरा करना है। सभी को अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। छात्र-छात्राओं को कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। पढ़ाई के साथ ही स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। 12वीं के बाद विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए।

मेधावियों को मिलेगी कार्यक्रम से प्रेरणा

पीआईईटी के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि मेधावियों के सम्मान के लिए यह अच्छी शुरुआत है। इससे मेधावियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए शिक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने किताबी ज्ञान के साथ ही देश व दुनिया में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते रहने के लिए भी विद्यार्थियों से कहा।

समय के साथ करें कॅरिअर का निर्धारण

जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। बदले समय के साथ ही सभी अपने कॅरिअर का निर्धारण करें। मेहनत करने से हर सपना पूरा होता है। लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। युवा समाज और देश का भविष्य होता है। उनके कंधों पर समाज व देश की नींव टिकी रहती है। सभी इसी तरह आगे बढ़ते रहे, सफलता जरूर मिलेगी।

अपने आप को समय के साथ बदलें
पीआईईटी के बोर्ड मेंबर शुभम तायल ने कहा कि जीवन में मुकाम पाने के लिए सभी को समय के साथ अपने आप को बदलना होगा। नई बातें सीखनी पड़ेगी और पुरानी बातें भूलनी पड़ेगी। 12वीं में अच्छे मार्क्स केवल दाखिला दिलाने के लिए है न कि कॅरिअर बनाने के लिए। सभी को अपनी बात रखने का हुनर आना चाहिए। अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सभी को मेहनत करनी होगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed