{"_id":"62489dff61176662b27a9d86","slug":"amar-ujala-campaign-call-of-religious-gurus-only-vaccine-will-save-lives-shamli-news-mrt582926122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान : धर्म गुरुओं का आह्वान, टीका ही बचाएगा जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान : धर्म गुरुओं का आह्वान, टीका ही बचाएगा जान
विज्ञापन
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान, शामली सीएचसी में टीका लगवाता किशोर चिराग।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला अभियान : धर्म गुरुओं का आह्वान, टीका ही बचाएगा जान
शामली। जिले में 12 से 14 साल के किशोर कोरोनारोधी टीके लगवाने के लिए उत्साहित हैं। उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ धर्म गुरु भी सहयोगी बने हैं। धर्म गुरुओं का कहना है कि कोरोना से बचना है तो टीका जरूर लगवाएं, टीका ही कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच है।
जिले में 16 मार्च से 12 से 14 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले 15 दिन में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी रही थी, लेकिन पिछले चार दिन से अभिभावकों के साथ किशारों में भी टीके लगवाने को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। किशोर टीका लगवाने में अब जरा भी झिझक नहीं रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शनिवार को जिले में 855 किशोरों को टीके लगे हैं। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 4858 किशोरों को टीके लग चुके हैं। 57963 किशोरों को टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 8.38 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण तेजी से कराने के लिए हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है।
ये बोले धर्म गुरु
कोरोना से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर टीका अवश्य लगवाएं। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है और न ही कोई परेशानी है। इसलिए सभी लोग अपने परिवार और बच्चों को टीका लगवाकर कोरोना से बचाव करें - मौलाना शौकीन, शाही इमाम जामा मस्जिद बड़ा बाजार, शामली
विज्ञापन
कोरोना से बचने के लिए सरकार ने निशुल्क टीका उपलब्ध कराया है। कोरोना से बचाव के लिए टीका सुरक्षा कवच की तरह है। सभी लोग खुद भी टीका लगवाएं और अपने बच्चों को भी टीका लगवाएं। सभी लोगों को टीके लगने पर ही कोरोना से जंग जीती जा सकेगी - शैलेद्र गिरी महाराज, महंत शिव मंदिर गुलजारी वाला, शामली
कोरोनारोधी टीका लगवाने से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। न ही इसे लेकर कोई भ्रम या संशय जैसी बात है। कोरोना से बचने के लिए टीका ही एकमात्र उपाय है। टीका ही सुरक्षा कवच है। इसलिए सभी लोग टीका लगवाएं और अपने बच्चों को भी टीका लगवाकर कोरोना को हराने में सहयोग करें - सलिल द्विवेदी, अध्यक्ष श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम समिति शामली
ये बोले किशोर
सीएचसी पर शहर के तालाब रोड निवासी वेदांत अपने पिता सभासद पंकज गुप्ता के साथ टीका लगवाने पहुंचा। वेदांत ने बताया कि उसकी आयु 12 साल 10 दिन है। वह टीका लगवाने के लिए पहले से उत्साहित था। वह इस इंतजार में था कि कब उसकी आयु के बच्चों को टीका लगना शुरू हो। उसे टीके की सुई से जरा भी डर नहीं लगा।
गांव लांक निवासी 13 वर्षीय चिराग अपने पिता के साथ सीएचसी पर टीका लगवाने पहुंचा। उसने बताया कि वह कक्षा नौ का छात्र है। टीके को लेकर उसे किसी तरह का भ्रम या शंका नहीं है। उसे पता है कि टीका ही कोरोना से बचने का सुरक्षा कवच है। उसे टीके की सुई से कोई डर नहीं लगा और न ही कोई परेशानी हुई। सभी को यह टीका लगवाना चाहिए।