{"_id":"5776b37c4f1c1b615679c0f7","slug":"alvida-zume-par-ki-duaein","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा जुमे पर अमनोअमान की दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा जुमे पर अमनोअमान की दुआ मांगी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
शामली में अलविदा जुमे की नमाज।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में अलविदा जुमे की नमाज नगर में शांति पूर्वक संपन्न हुई। सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदों के हाथ मुल्क में अमन शांति की कामना को उठे। सभी ने मुल्क व कौम की हिफाजत की कामना की। इस दौरान पुलिस द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही।
रमजान के आखिरी जुमे पर नगर की मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। इस अवसर पर शुक्रवार को लाखों की संख्या में अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अदा की। नगर की कुरैशियान मस्जिद में मौलाना कय्यूम, जामा मस्जिद में मौलाना शौकीन, हिंदी वाली मस्जिद में मौलाना सलीम ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई।
मौलानाओं ने मुल्क और कौम में अमन और शांति की कामना की। मौलानाओं ने कहा कि नेकी के रास्ते पर चलना चाहिए और यही इस्लाम की सीख है। बुराइयों को त्यागकर हमेशा अच्छाइयों को समझना चाहिए। अलविदा जुमे की नमाज के अवसर पर पुलिस द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। नगर में जगह-जगह सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स की तैनाती की गई थी।