फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Altered her age, concealed her relationship... staged the charade of becoming a bride.

Shamli News: उम्र बदली, रिश्ता छिपाया... दुल्हन बनने का खेल रचाया

Fri, 24 Jul 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Altered her age, concealed her relationship... staged the charade of becoming a bride.
शामली। गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए शादीशुदा और अधेड़ महिलाएं तक कुंवारी बन गईं। एक नाबालिग बालिका का भी आवेदन किया गया। इनमें फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तक लगाए गए। समाज कल्याण विभाग और तहसील प्रशासन के संयुक्त सत्यापन में 115 से अधिक आवेदन इस प्रकार के पाए गए, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और आवेदन कराने में किन लोगों की भूमिका रही हैं। इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


52 की उम्र में बनीं 21 साल की युवती
शामली ब्लॉक के खेड़ी गांव निवासी 52 वर्षीय सोनिया ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र लगाकर खुद को 21 वर्षीय युवती दर्शाते हुए आवेदन किया। तहसील स्तर पर सत्यापन हुआ तो उसकी वास्तविक उम्र और वैवाहिक स्थिति सामने आ गई। इसके बाद आवेदन तत्काल निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


तीन बच्चों की मां बन गई अविवाहित
इस्सोपुर निवासी 37 वर्षीय गुलशाना ने सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं को अविवाहित बताया। जांच में पता चला कि वह शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर उसका आवेदन भी खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 वर्षीय महिला ने छिपाई शादी
खुरगान निवासी 40 वर्षीय रुकसाना ने आवेदन में खुद को अविवाहित बताया। सत्यापन के दौरान उसकी शादीशुदा होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने आवेदन निरस्त कर दिया।

13 वर्षीय नाबालिग को बना दिया बालिग
कैराना क्षेत्र में 13 वर्षीय बालिका को बालिग दर्शाकर सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन किया गया। दस्तावेजों की जांच में उसकी वास्तविक आयु सामने आने पर आवेदन निरस्त कर दिया गया।

506 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
जिले में इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 506 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित है। 27 जुलाई को थानाभवन में 110, 28 जुलाई को ऊन में 116 और 30 जुलाई को शामली ब्लॉक में 118 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। कांधला और कैराना ब्लॉक के कार्यक्रम की तिथि जल्द घोषित होगी।

क्या है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना?
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए संचालित इस योजना में सरकार प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च करती है। इसमें 64 हजार रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में, 21 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान तथा 15 हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। योजना का लाभ केवल पात्र, अविवाहित और निर्धारित आयु सीमा पूरी करने वाली युवतियों को ही मिलता है। वधू की आयु 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
सामूहिक विवाह योजना के तहत सत्यापन चल रहा है। फर्जीवाड़ा करने वालों के आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं। फर्जीवाड़ा में शामिल और फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में शामिल रहे लोगों की तलाश कराई जाएगी। - आलोक यादव, जिलाधिकारी


सत्यापन में अधेड़, शादीशुदा महिलाओं और नाबालिग के आवेदन मिले हैं। सभी अपात्र आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और आवेदन कराने में किन लोगों की भूमिका रही।

-धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी खंड विकास अधिकारी और एआर कॉपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed