{"_id":"61b1022fb73aba55492b1b45","slug":"along-with-dini-education-worldly-education-is-also-necessary-shamli-news-mrt5682151192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी: मौलना आकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी: मौलना आकिल
विज्ञापन
कैराना में अकबरपुर सुनहेटी स्थित मदरसे में ओपन क्लास में एडमिशन लेते बच्चे
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी
शामली, कैराना। अकबरपुर सुनहेटी स्थित मदरसा सबीलुल हुदा में ओपन क्लास का शुभारंभ किया गया। जमीयत उलमा ए हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना आकिल ने कहा कि अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम पर जरूर दिलाएं।
बुधवार को अकबरपुर सुन्हेटी स्थित मदरसा सबीलुल हुदा में कक्षा एक से कक्षा 10 तक ओपन क्लास का शुभारंभ किया गया। मदरसे में कार्यक्रम के दौरान मौलाना आकिल ने कहा कि दीनी तालीम के साथ मुल्क और कौम का विकास करने के लिए दुनियावी तालीम भी बहुत जरूरी है। जिससे हमारे बच्चे बड़े होकर डॉक्टर या अफसर बनें। मौलाना उमर ने कहा कि बच्चों का शिक्षित होना जरूरी है। अपने बच्चों को पढ़ाएं। कार्यक्रम के दौरान करीब 20 बच्चे जमीयत ओपन से जुड़े और मदरसे की ओपन क्लास में अपना एडमिशन कराया।
अध्यक्षता मौलाना आकिल व संचालन मुफ्ती तैय्यब ने किया। मौके पर कॉर्डीनेटर कारी गय्यूर, मौलाना इरफान, मौलाना नाजिम, मौलाना वासिल, मौलाना मुनव्वर, स्काउट मास्टर मौहम्मद इरफान, मुंशाद प्रधान, दाउद प्रधान, सरवर प्रधान मौजूद रहे।