फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegations of indecency on the policeman

Shamli News: पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप, चौकी पर हंगामा

Mon, 27 Feb 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Allegations of indecency on the policeman
कैराना में किला गेट पुलिस चौकी पर हंगामा करते सफाई कर्मचारी।
शामली, कैराना। दंपति के विवाद को लेकर किलागेट चौकी पहुंचे सफाईकर्मियों ने एक पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसे लेकर चौकी का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया गया। चौकी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने सफाईकर्मियों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

नगर पालिका में कार्यरत एक सफाईकर्मी का शनिवार देर शाम अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। पति-पत्नी का विवाद कोतवाली पहुंचा जहां से मामले को चौकी किलागेट में भेज दिया गया। वहां सफाईकर्मी के साथ कुछ और लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच चौकी में समझौते के प्रयास चले, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद रविवार सुबह फिर सफाईकर्मी अन्य सफाईकर्मियों के साथ में किलागेट चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि जब सफाईकर्मी चौकी गेट के पास खड़े थे तो तभी वहां चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने पहुंचकर उनके साथ अभद्रता कर दी। इसी को लेकर सफाईकर्मियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने चौकी का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर नगर पालिका का सफाई लिपिक भी पहुंच गया। बाद में पुलिसकर्मी ने अपनी गलती मानी और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सफाईकर्मी और उसकी पत्नी के विवाद को लेकर भीड़ चौकी पहुंची थी, जिसे पुलिसकर्मी ने हटाने का प्रयास किया था। मामले को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed