फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   All schools in the district will remain closed from August 7 to 11 due to the Kanwar Yatra.All schools in the district will remain closed from August 7 to 11 due to the Kanwar Yatra.

Shamli News: कांवड़ यात्रा के चलते 7 से 11 अगस्त तक बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल

Thu, 06 Aug 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
All schools in the district will remain closed from August 7 to 11 due to the Kanwar Yatra.All schools in the district will remain closed from August 7 to 11 due to the Kanwar Yatra.
शामली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शामली जनपद के सभी स्कूल और कॉलेज 7 अगस्त से 11 अगस्त तक बंद रहेंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर यह आदेश जारी हुआ है। जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, पूर्व निर्धारित बोर्ड या अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित करने वाले विद्यालय खुल सकेंगे। इन विद्यालयों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं स्वयं सुनिश्चित करनी होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों, प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें। प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर भीड़ और यातायात दबाव बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इससे यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed