फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   All questions come from the course, good marks will surely be obtained

सभी सवाल कोर्स से आए, अच्छे अंक जरूर मिलेंगे

Thu, 19 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
All questions come from the course, good marks will surely be obtained
शामली बीएसएम स्कूल में सीबीएसई की परिक्षा देकर लोटते छात्र छात्राएं - फोटो : SHAMLI
शामली। सीबीएसई हाईस्कूल के सोशल साइंस के प्रश्नपत्र आसान आने से परीक्षार्थी उत्साहित रहे। प्रश्नपत्र में सभी सवाल कोर्स से आए और अधिकतर परीक्षार्थियों ने दो से ढाई घंटे के बीच ही प्रश्नपत्र को हल कर लिया था।
विज्ञापन

बुधवार को सीबीएसई हाईस्कूल का सोशल साइंस की परीक्षा हुई। जिला नोडल अधिकारी डॉ. एके गोयल ने बताया कि सोशल साइंस की परीक्षा में कुल 2629 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2597 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 32 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा में प्रश्नपत्र आसान आने से परीक्षार्थी खुश रहे और उन्होंने अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई। छात्र अनिमेश ने बताया कि सोशल साइंस का प्रश्नपत्र आसान रहा। सभी सवाल कोर्स से ही आने के कारण हल करने में भी कोई दिक्कत नहीं हुई। प्रश्नपत्र को ढाई घंटे से पहले ही कर लिया था। उन्हें उम्मीद है कि उनके नंबर अच्छे आएंगे। केशव ने बताया कि प्रश्नपत्र में सभी सवाल कोर्स से आए थे। कोई सवाल ऐसा नहीं रहा, जिसे सोचने समझने में समय लगा हो। उम्मीद है कि बहुत अच्छे नंबर आएंगे। आशुतोष ने कहा कि सोशल साइंस की परीक्षा की तैयारी अच्छे से की गई थी। सभी सवाल कोर्स से ही आने के कारण कोई सवाल मुश्किल नहीं लगा। सभी सवाल हल किए हैं। एक दो सवाल को समझने में थोड़ा समय लगा था। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र आसान रहा। छात्रा तनु ने बताया कि सोशल साइंस की परीक्षा में लिखने का कार्य ज्यादा होता है। प्रश्नपत्र आसान होने के कारण उन्होंने करीब सवा दो घंटे में ही प्रश्नपत्र हल हो गया था। सभी सवाल कोर्स से आए और उसे उम्मीद है कि बेहतर अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed