फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   All castes contribute equally in the progress of the country

देश की उन्नति में सभी जातियों का बराबर योगदान : भिखारी प्रजापति

Mon, 10 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
All castes contribute equally in the progress of the country
शामली माजरा रोड पर विश्व हिन्दू महासंघ सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम संत रविदास के चित्र पर पुष? - फोटो : SHAMLI
देश की उन्नति में सभी जातियों का बराबर योगदान : भिखारी प्रजापति
विज्ञापन

शामली। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति ने कहा कि महापुरुषों की जयंती सभी को मिलजुल कर मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में सभी जातियों का बराबर योगदान है।
सोमवार को शहर के माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में विश्व हिंदू महासंघ की ओर से संत शिरोमणि रविदास की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के मनाया गया। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संत रविदास की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा कि जातिवाद समाज एवं देश की प्रगति में बाधा बना हुआ है। संत रविदास की महानता के कारण ही मीराबाई ने अपना गुरू स्वीकार किया। देश की उन्नति में सभी जातियों का बराबर का सहयोग रहा है, प्रत्येक जाति के युवाओं ने अपना बलिदान देकर आजादी दिलाई है। गौरक्षनाथ पीठ का मुख्य उद्देश्य सभी हिंदुओं को एकजुट कर वृहद हिंदू समाज की स्थापना करना है। गोरक्षा उत्तर प्रदेश से जुडे़ राजपाल सिंह ने कहा कि छुआछूत से हटकर सभी को साथ लेकर चलना है।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने पंडित महेश कुमार शर्मा को विश्व हिंदू महासंघ का जिलाध्यक्ष एवं पंडित विपिन शास्त्री को जिला प्रभारी मनोनीत किया। पंकज वालिया को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सहारनपुर सुभाष गौड़, विनय संगल जिलाध्यक्ष सहारनपुर, चौधरी योगेंद्र सिंह, पंडित महेश कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष शामली, पंकज वालिया पूर्व जिलाध्यक्ष शामली, बिट्टू कुमार जिला प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी, भाजपा नगर महामंत्री सन्नी शर्मा, जुगमेंद्र सिंह प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा, विपिन शास्त्री विश्व हिंदू महासंघ प्रभारी, नरेंद्र पुंडीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed