फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alert in Delhi due to terrorist call in the district

दिल्ली में आतंकी आहट से जिले में अलर्ट

Fri, 04 Oct 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Alert in Delhi due to terrorist call in the district
शामली। दिल्ली में चार आतंकियों के घुसने का खुफिया इनपुट मिलने के बाद जनपद में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी को देखते हुए शुक्रवार को बॉर्डर से लेकर चौराहे तक वाहनों की चेकिंग और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

खुफिया इनपुट मिलने के बाद दिल्ली एनसीआर को अलर्ट घोषित किया गया है। इसके चलते संदिग्ध लोगों, वाहनों और यात्रियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। जनपद में पुलिस चौकसी बरत रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला, होटल आदि पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान संदिग्ध लोगों व संदिग्ध वस्तुओं पर पुलिस की पैनी नजर है। पूर्व में आतंकी कनेक्शन और विदेशी लोगों के अवैैध रूप से रहने का खुलासा होने पर शामली जनपद संवेदनशील माना जाता है। इसके चलते पुलिस और खुफिया विभाग को अलर्ट किया गया है। जिले में हरियाणा सीमा को जोड़ने वाले कैराना यमुना पुल और बिडौली यमुना पुल पर वाहनों की चेकिंग कर विशेष चौकसी बरती जा रही है। अधिकारियों के निर्देेश पर दिन-रात चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में और स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में संदिग्ध यात्रियों और उनके बैग की तलाशी ली गई। दोपहर में सहारनपुर तिराहा मोड़ पर एसआई अनिल कुमार, कुलदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ आने-जाने वाले वाहनों को रोककर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा शहर में भी चौराहों पर भी पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए और खुफिया इनपुट मिलने के बाद जिले में चौकसी बरती जा रही है। यमुना बार्डर पर भी आने वाले वाहनों पर निगरानी और चेकिंग को कहा गया है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। - राजेश कुमार श्रीवास्वत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed