{"_id":"5e0b8b3b8ebc3e87a511a9ee","slug":"ajay-pathak-was-associated-with-hanuman-dham-s-ramlila-shamli-news-mrt461414266","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमानधाम की रामलीला से जुड़े थे अजय पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानधाम की रामलीला से जुड़े थे अजय पाठक
विज्ञापन
हनुमान धाम की रामलीला से जुड़े थे अजय पाठक
शामली। पंजाबी कालोनी निवासी अजय पाठक हनुमानधाम की रामलीला से करीब 25 साल से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने कई पात्रों के अभिनय किए। इस बार भी उन्होंने रामलीला में नारद का अभिनय किया। हनुमान धाम रामलीला में उनके साथ परिवार के कई सदस्य भी जुड़े हुए है।
हनुमानधाम की रामलीला में पाठक परिवार के कई लोग जुड़े हुए है। अजय पाठक भी करीब 25 साल पहले जुड़ गए थे। हनुमान धाम कमेटी के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि अजय पाठक करीब 15 साल की उम्र में रामलीला से जुड़ गए थे। उनका रामलीला के प्रति लगाव था। उन्होंने रामलीला में हर साल अभिनय किया। रामलीला के मंच पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, परशुराम और नारद आदि के कई बार अभिनय किए। इस बार भी उन्होंने रामलीला में नारद का अभिनय किया था। सलिल द्विवेदी ने बताया कि अजय पाठक के भाई दिनेश पाठक भी रामलीला से जुड़े हुए है। इनके अलावा पाठक परिवार के कई बच्चे भी रामलीला से जुड़े हुए है।
- छह भाईयों में सबसे छोटे थे अजय पाठक
शामली। पंजाबी कालोनी निवासी अजय पाठक छह भाईयों में सबसे छोटे थे। कालोनीवासियों के मुताबिक सबसे बड़े भाई सूरज पाठक लुधियाना में रहते है। इनसे छोटे विजय पाठक, दिनेश पाठक, हरिओम पाठक, कपिल सभी अलग-अलग मकानों में कालोनी में ही आसपास रहते है। अजय सबसे छोटा होने के कारण सबका प्यारा था। अजय पाठक, उसकी पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या को लेकर भाईयों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।