फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ahoi Ashtami festival celebrated with faith across the district

Shamli News: जिलेभर में आस्था से मनाया अहोई अष्टमी का त्योहार

Tue, 14 Oct 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ahoi Ashtami festival celebrated with faith across the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिलेभर में अहोई अष्टमी पर महिलाओं ने बच्चों की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा। दोपहर के समय समूह में कथा सुनी। शाम के समय बुजुर्ग महिलाओं को वस्त्र, आभूषण के रूप में उपहार भेंट किए। साथ ही तारा देखकर व्रत खोला।
घरों में मिट्टी और स्टील की बनी अहोई में पानी भर कर विधि-विधान से स्थापना की। दोपहर के समय माताओं ने सामूहिक रूप से कथा सुनीं। इसके बाद बुजुर्ग महिलाओं को वस्त्र, आभूषण और भोजन उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। शाम के समय माताओं ने पूजन किया और तारा देखकर व्रत खोला। इस दौरान घरों में कई तरह के व्यंजन भी बनाए गए। माताओं ने अपने बच्चों की लंबी आयु के लिए व्रत रखा।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी में संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने अहोई अष्टमी का व्रत रखा। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद उन्होंने अहोई माता का पूजन कर तारों को अर्घ्य दिया। साथ ही पूजन कर संतान की सुख समृद्धि की कामना की। हसनपुर लुहारी गांव में अहोई अष्टमी पर सुबह से ही महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। अहोई अष्टमी पूजन के दौरान अहोई माता का चित्र, शृंगार का सामान, जल का कलश, फूल, धुपबत्ती, कलावा, अक्षत, दीपक, आटा, फल रखे। पकवान बनाकर भी अहोई माता को भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed