{"_id":"6531813e911ae1fb5b05fe54","slug":"agriculture-department-teams-inspected-the-shops-and-took-ten-samples-shamli-news-c-26-1-smrt1056-10712-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कृषि विभाग की टीमों ने दुकानों का निरीक्षण कर दस नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कृषि विभाग की टीमों ने दुकानों का निरीक्षण कर दस नमूने लिए
विज्ञापन
शामली सहकारी समिति गढी अब्दुल्ला खां पर स्टाॅक रजिस्ट्रर देखते जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार
शामली। बीज की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए डीएम ने दो टीमों का गठन किया। दोनों टीमों ने पांच दुकानों का निरीक्षण कर दस नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए। साथ ही उनके स्टॉक रजिस्टर देखे और सफाई के निर्देश दिए।
जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को डीएम रविंद्र सिंह ने बीजों की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए दो टीमों का गठन किया था। एसडीएम शामली के साथ जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेरठ एग्रो केमिकल्स गंदेवड़ा से एक, सहकारी समिति गढ़ी अब्दुल्ला खां बिक्री केंद्र गंदेवड़ा के यहां से चार नमूने लिए।
अनुज कुमार ने किसान सेवा समिति गढ़ीपुख्ता के यहां से दो, किसान सेवा समिति ऊन से दो व सहकारी गन्ना विकास समिति ऊन से दो नमूने लिए। साथ ही कई उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर उर्वरक की मात्रा का सत्यापन कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बताया कि सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जएगी। उन्होंने सभी को अपना स्टॉक सही से रखने, सफाई पर ध्यान देने और किसानों को समय से बीज देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी को चेतावनी दी कि यदि किसी ने ओवररेट पर खाद व बीज का वितरण किया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।