फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Agniveer Nitin's last rites performed with military honours, thousands of eyes moistened

Shamli News: अग्निवीर नितिन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, हजारों आंखें नम

Thu, 21 Aug 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Nitin's last rites performed with military honours, thousands of eyes moistened
कैराना में जवान नितिन के शव पर पुष्प चक्र अर्पित करते सेना के अधिकारी-संवाद
: हाथों में तिरंगा लेकर युवा वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। मध्यप्रदेश के सागर जनपद में ट्रेनिंग के दौरान दौड़ लगाते समय शहीद हुए ऊंचागांव निवासी अग्निवीर नितिन प्रजापति (25) का बुधवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। तिरंगे में लिपटे शव के साथ जब आर्मी की गाड़ी गांव पहुंची तो हजारों युवाओं ने नितिन अमर रहे के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
नितिन, ऊंचागांव निवासी सतीश प्रजापति के बड़े बेटे थे और महज चार माह पहले महार रेजीमेंट में बतौर अग्निवीर भर्ती हुए थे। सोमवार सुबह ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई थी। बुधवार सुबह आर्मी की एंबुलेंस द्वारा उनका शव गांव लाया गया, जहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद शव को आरवीसी रिमांड डिपो सहारनपुर की गाड़ी और आर्मी के ट्रक से यमुना तट पर ले जाया गया। ट्रक के साथ हजारों युवा बाइकों पर तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और शहीद नितिन अमर रहे के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना तट पर आरवीसी रिमांड डिपो के नायब रिसलदार विनोद मौर्य के नेतृत्व में आठ जवानों ने सलामी दी। सूबेदार संजय कुमार व नायब रिसलदार विनोद मौर्य ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद छोटे भाई शिवम ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो उठीं।

इस मौके पर अमरीश, रविंर्छ प्रधान, अनुज चौहान, ललित चौहान, सतीश नेता, शियानंद प्रजापति, सुभाष शर्मा, प्रवीण शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रशासन की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों में रोष
शवयात्रा और अंतिम संस्कार में जहां हजारों ग्रामीण और युवा तिरंगे के साथ शामिल हुए, वहीं प्रशासनिक लापरवाही साफ नजर आई। किसी भी अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सरकार को शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान के लिए संवेदनशील होना चाहिए।

कैराना में जवान नितिन के शव पर पुष्प चक्र अर्पित करते सेना के अधिकारी-संवाद

कैराना में जवान नितिन के शव पर पुष्प चक्र अर्पित करते सेना के अधिकारी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed