फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   after ultimetam dharna take off

3 दिन के अल्टीमेटम पर धरना समाप्त

Tue, 19 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 19 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
after ultimetam dharna take off
कांधला में व्यापारियों के धरने पर बैठे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में सराफा व्यापारियों के साथ अन्य व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरना प्रदर्शन किया। धरने पर एएसपी ने पहुंचकर 24 घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिया और धरना समाप्त करने की अपील की। बाद में धरने पर विभिन्न दलों के नेताओं ने पहुंचकर धरने को समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारियों ने कार्रवाई न होने तक धरने को समाप्त करने से इनकार कर दिया। शाम को एक बार फिर सपा नेताओं और अधिकारियों ने व्यापारियों से वार्ता की। तीन दिन के अंदर प्रभावी कार्रवाई के आश्वासन पर व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


सराफा व्यापारी की दुकान में चोरी की वारदात पर थाना प्रभारी ने आरोपी महिलाओं पर कार्रवाई करने के बजाय व्यापारियों पर ही अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसके बाद व्यापारी थाना प्रभारी के खिलाफ लामबंद हो गए। शनिवार को भारी बरसात के बीच ही सराफा बाजार बंद कर व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भी बाजार बंद का आह्वान किया, जिसके चलते नगर के सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद        कर सराफा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


 अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने व्यापारियों के बीच पहुंच कर उनकी बात सुनी। इसके बाद उन्होंने कहा कि मामले को लेकर सीओ सिटी से थानाध्यक्ष के बारे में फीडबैक मांगी गई है। शाम तक  रिपोर्ट आ जाएगी। उक्त मामले की जांच अब थाना कांधला नहीं वह स्वयं करेंगे। व्यापारियों को 24 घंटे के अंदर परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। थानाध्यक्ष के बारे में जो असंतोष  लोगों के अंदर है उससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। बाद        में उन्होंने धरने को समाप्त करने की अपील की, लेकिन व्यापारियों  ने मामले में परिणाम सामने न आने तक धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने पर पहुंचे सपा नेता मनीष चौहान ने व्यापारियों से मुद्दे का विस्तार पूर्वक चर्चा की। मनीष ने व्यापारियों से आपस में बैठकर मामले का हल निकाल कर धरना समाप्त करने के लिए कहा। इसी बीच धरनास्थल पर पूर्व सांसद हरेंद्र  मलिक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश में गुंडातत्वों की सरकार है। थानों को पुलिस नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के गुंडे चला रहे हैं। पीड़ित आमजन की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।


उन्होंने मामले को लेकर आईजी से भी वार्ता की। कांधला पालिकाध्यक्ष वाजिद हसन भी धरनास्थल पर  पहुंचे, लेकिन व्यापारी कार्रवाई न होने तक धरना जारी रखने पर अडिग रहे। देर शाम सपा नेता मनीष चौहान और अन्य प्रशासनिक अधिकारी व्यापारियों के बीच पहुंचे। काफी देर वार्ता करने के बाद तीन दिन के अंदर प्रभावी कार्रवाई किए जाने पर सहमति बनी। जिस पर व्यापारियों ने धरना समाप्त करने का एलान कर दिया। मामले में कार्रवाई न होने पर व्यापारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed