फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After two days the new executive of the BJP Minority Morcha canceled

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी को लेकर विवाद, निरस्त

Sun, 12 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
After two days the new executive of the BJP Minority Morcha canceled
दो दिन बाद ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी निरस्त
विज्ञापन

कैराना। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के दो दिन में ही निरस्त कर दी गई। नई कार्यकारिणी पर पार्टी पदाधिकारियों ने ही सवाल खड़े कर दिए। जिलाध्यक्ष ने सूची में तकनीकी त्रुटि बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। विधानसभा चुनाव से पूर्व उत्पन्न हो रहे असंतोष को लेकर पार्टी नेतृत्व असमंजस में हैं।
दो दिन पहले अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की सूची भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर की ओर से जारी की गई थी। सूची में 31 कार्यकर्ताओं को अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी में शामिल किया गया था, जिसमें सचिन जैन भगत जी को जिलाध्यक्ष व पंकज जैन को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन

अपराधियों को बना दिया पदाधिकारी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मुंशाद अली चौहान का कहना है कि सूची में पार्टी समर्पित कार्यकर्ता को दरकिनार कर अपराधियों को तरजीह दी गई। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट की, जिसमें लिखा कि मोर्चे में कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर गलत तरीके से सूची जारी की गई है। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र कैराना, शामली और थानाभवन में लगभग साढ़े चार लाख मुस्लिम मतदाताओं को दरकिनार कर साढ़े चार हजार वोट वाले जैन समाज से एक व्यक्ति को अल्पसंख्यक मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री व दूसरे को जिलाध्यक्ष बनाकर मुस्लिम समाज का अपमान किया गया है। इस सूची को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री का निष्कासन न होने पर सामूहिक इस्तीफे का एलान
गांव खेड़ी जुनारदार में हुई बैठक में बावरिया समाज के लोगों ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी जुनारदार में बावरिया समाज की बैठक में वक्ताओं ने भाजपा के जिला मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पद से हटाने की मांग की। उन्हें न हटाने पर भाजपा से जुड़े समाज के पदाधिकारियों ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफे का ऐलान कर दिया।
जनचेतना बावरिया कल्याण समिति के बैनर तले बावरिया समाज की खेड़ी जुनारदार के शिव मंदिर में बैठक में वक्ताओं ने जिला मंत्री ओम प्रकाश ( मस्तगढ़ ) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनती कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कहा कि पहले भी शिकायत कर पार्टी नेतृत्व से उन्हें हटाने की मांग की गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि 15 दिन में उन्हें नहीं हटाया गया तो भाजपा से जुड़े समाज के कई लोग सामूहिक इस्तीफा देंगे।
वर्जन:- तकनीकी कारणों से अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी की सूची निरस्त की गई है। ऐसा किसी के दबाव या मांग पर नहीं किया गया है। जल्द ही नई सूची जारी कर दी जाएगी। खेड़ी जुनारदार गांव का मामला पार्टी का नहीं समाज के लोगों का आपसी विवाद है। उसका जल्द ही निपटारा करा दिया जाएगा। पार्टी में कोई असंतोष नहीं है। सत्येंद्र तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष।

---कुछ लोग मेरी लोकप्रियता से ईर्ष्या रखते हैं। ऐसे ही चंद लोग एकत्र हुए और मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए। जिन लोगों के इस्तीफे के एलान के दावे किए जा रहे हैं, वह जल्द ही इसका खंडन भी कर देंगे।-ओमप्रकाश, जिला मंत्री भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed