फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After the road is completed, the work of mini bypass will be done: Rana

- प्रदेश के गन्ना मंत्री ने 17.81 करोड़ की लागत, 5.5 मीटर चौड़ी सड़क का किया शिलान्यास--

Sun, 29 Aug 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
After the road is completed, the work of mini bypass will be done: Rana
बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा में शिलान्यास समारोह में बोलते गन्नामंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
मार्ग बन जाने के बाद मिनी बाईपास का करेगी काम : राणा
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने पानीपत-खटीमा हाईवे के बुटराड़ा गांव से मेरठ- करनाल हाईवे पर लोई नहर को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने के बाद यह मिनी बाईपास के रूप में प्रयोग हो सकेगी।
शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में आयोजित सड़क के शिलान्यास के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास की बहार है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। भरपूर बिजली मिल रही है। कैराना में जल्द ही पीएसी कैंप का शिलान्यास होने वाला है। बंतीखेड़ा में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से बिजलीघर बनकर जल्द तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 4-4 नेशनल हाईवे पर काम केवल भाजपा की सरकार करा रही है। प्रदेश की योगी सरकार देश के सबसे बड़े किसान नेता चौधरी चरण सिंह के बताए हुए मार्ग पर चलकर किसानों के हितों में योजनाएं चला रही है। सपा पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आज यह वही कैराना है, जहां व्यापारी पलायन कर रहे थे। अब करोड़ों रुपये के व्यापार करने के लिए कैराना के नजदीक ही इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगपति वापस आ रहे हैं। अध्यक्षता चौधरी राज सिंह व संचालन मास्टर रविंद्र प्रधान बाबरी ने किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह, सहायक अभियंता ललित अग्रवाल, भाजपा नेता हरबीर मलिक, राजेंद्र चौधरी, अनुज राणा, जयदेव प्रमुख, अनुज प्रधान, ऋषिपाल फौजी, अभय तोमर, सुरेंद्र प्रधान, ठाकुर योगेंद्र सिंह, मिंटू प्रधान, कपिल प्रधान, मनोज कैंडी, सतबीर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने जनता दर्शन में नागरिकों की शिकायतें सुनीं
शामली। शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस में जनता दर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं को सुन संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके निराकरण के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed