फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After the rain had increased the chill, chill Hwaaen

बारिश के बाद सर्द हवाआें ने बढ़ा दी ठिठुरन

Sun, 29 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 29 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
After the rain had increased the chill, chill Hwaaen
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  जिले में करीब 36 घंटे की जोरदार बारिश के बाद शनिवार को भी सुबह कोहरा और बादल छाया रहा। इसके साथ ही सर्द हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली। लेकिन सर्द हवाओं का असर जारी रहा। 30-31 जनवरी और सात-आठ फरवरी को फिर मौसम बिगड़ सकता है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार देर रात शुरू हुई बरसात शुक्रवार सुबह रुकी। सुबह से दोपहर तक सर्द हवाओं का असर रहा। दोपहर में जब धूप निकली तब लोगाें ने कुछ राहत महसूस की। शाम के समय आकाश मे बादल कोहरा छाया गया। पूरी रात कोहरा पड़ने के बाद शनिवारको सुबह बारह बजे तक आकाश में बादल- कोहरा छायारहा। 
विज्ञापन


कोहरे के दौरान बच्चों को  स्कूल जाना पड़ा। जिससे उन्हें भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर बारह बजे बाद धूप निकलने से लोगो ने धूप का आनंद लिया। पूरे दिन बर्फीली हवाएं चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसके अलावा सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविधालय के मृृदा विभाग के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार अहलूवालिया ने बताया कि लगातार बारिश के बाद मौसम मे अभी सुधार नहीं हुआ है। अभी सुबह के समय आकाश में बादल और कोहरा छाया रहेगा।  30-31 जनवरी को  बूंदाबांदी  की आशंका है।

कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों, बसों की चाल 
शामली। सुबह के समय कोहरा और बादल होने के कारण ट्रेनों और बसों का संचालन प्रभावित रहा। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन,  दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन आधा घंटा लेट पहुंची। हरिद्वार से शामली होकर  दिल्ली जाने वाली पैसेजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय बारह बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे लेट रही।


दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दो बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन  बीस मिनट लेट दोपहर बाद 2.25 बजे पहुंची। सहारनपुुुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली लाल ट्रेन का शामली पहुचने का समय तीन बजे है। यह  ट्रेन चालीस  मिनट लेट पहुंची। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने   वाली पैसेजर ट्रेन डेढ घंटा लेट पहुंची। इसके अलावा उत्तरप्रदेश राज्य    सड़क परिवहन निगम के  स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शनिवार को कोहरा और बादल छाने से सुबह के समय रोडवेज बसों के संचालन पर भी असर रहा। यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed