{"_id":"613ba9038ebc3eb7343a21e1","slug":"after-the-conversion-the-administration-gave-the-land-for-the-last-rites-shamli-news-mrt5556643124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतांतरण के बाद अंतिम संस्कार को प्रशासन ने दी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतांतरण के बाद अंतिम संस्कार को प्रशासन ने दी भूमि
विज्ञापन
कांधला में बंजारा समाज के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए जमीन मिलने के उपरांत हवन पूजा करते महाराज
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। बंजारा समाज के तीन परिवारों के 19 सदस्यों को मतांतरण के बाद राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में अंतिम संस्कार के लिए भूमि आवंटित की गई। इस दौरान वहां पर महाराज यशबीर सिंह के नेतृत्व में बंजारा समाज के लोगों के साथ पूजन किया।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान डंगडूंगरा में काफी दिनों से बंजारा समाज के कई परिवार रहते हैं। एक माह पूर्व बंजारा परिवार के तीन परिवारों के 19 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया था, जिसके बाद महाराज यशबीर सिंह ने इन लोगों को यज्ञ के उपरांत जनेऊ धारण कराया था। परिवार के रोहित, देवेंद्र, सोनू, कोमल आदि ने बताया कि उनके पूर्वज हिंदू थे, लेकिन उनके यहां प्रथा चली आ रही थी कि मृत्यु के उपरांत शरीर को दफनाया जाता था। बंजारा समाज के लोग डेरे लगाकर जीवन-यापन करते हैं। उनकी अपनी कोई जमीन नहीं थी। वह मुस्लिम समाज के कब्रिस्तानों में शव को दफनाते थे। बाद में उनके पूर्वजों ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था।
बीस वर्ष बाद अब उनके परिवार के लोगों ने घर वापसी कर ली है। घर वापसी के बाद उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए जमीन की मांग की थी। गणेश चतुर्थी पर्व पर लेखपाल शमशेर सिंह टीम के लोगों के साथ गांव गंगेरू रोड पहुंचे और जमीन की पैमाइश के बाद बंजारा समाज के लोगों की सुपुर्दगी में दी। इस दौरान महाराज यशबीर सिंह ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन करने के बाद बंजारा समाज के लोगों के साथ भूमि पर पौधारोपण किया। इस दौरान वहां पर राजस्व टीम के लोगों के साथ ही जिला प्रचारक विराट सिंह, विजय सिंह, पुनीत द्विवेदी, अमित विश्वकर्मा, हरिओम, रोहित, नीरज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।