{"_id":"628933ee24cca97aa61bf5dd","slug":"after-the-apolitical-formation-of-bhakiyu-there-was-a-stir-in-the-khap-chaudharis-shamli-news-mrt5896074113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अराजनैतिक गठन के बाद खाप चौधरियों में हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अराजनैतिक गठन के बाद खाप चौधरियों में हलचल
विज्ञापन
शामली नगर पालिका सभागार में आयोजित खाप चौधरियों की बैठक में बोलते भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटिया
- फोटो : SHAMLI
शामली। भाकियू अराजनीतिक गठन होने के बाद खाप चौधरियों व थांबेदारों में हलचल है। खाप संगठन अपने आप को मजबूत करने के लिए जुट गए हैं। नगर पालिका परिषद सभागार में किसान यूनियन की ओर से बुलाई गई खाप चौधरियों की बैठक में बहावड़ी थांबेदार चौधरी श्याम सिंह ने कहा कि आज दूसरे संगठन के रुप में किसानों का खामियाजा भुगतान पड़ा है। उन्होंने गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिह मलिक के बारे में कहा कि नए संगठन में जाने से पहले उन्होंने गठवाला के थांबेदार से कोई भी विचार विमर्श नहीं किया।
खाप चौधरियों की बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी श्याम सिह ने कहा कि भाकियू के गठन होने से पहले किसानों की हालत दयनीय थी। चौकीदार के गांव में आने पर सलाम करना पड़ता था। भाकियू के गठन होने के बाद किसान मजबूत होकर निकला। भाकियू को मजबूत करने के लिए गठवाला हमेशा साथ दिया। भाकियू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आभारी हैं। उन्होंने किसानों को बोलना सिखाया, संघर्ष का रास्ता दिखाया। वह हमेशा मासिक बैठक में कोई भी निर्णय लेने से पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर पदाधिकारियों पर निर्णय छोड़ देते थे। उनके सामने किसान संगठन मजबूत रहा। भाकियू की जिम्मेदारी चौधरी नरेश टिकैत व राकेश टिकैत पर आई। तभी से समानांतर संगठन बनते चले गए। जिसका खमियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। अराजनैतिक भाकियू संगठन में जाने से पहले गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने उनसे कोई सलाह मशविरा नहीं किया। इस मौके पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक उसकी टीम में शामिल सभी खाप और थांबे के चौधरियों को पगड़ी बांधकर अभिनंदन किया।
बैठक में ये रहे मौजूद
चौधरी रामकिशोर शर्मा सिलावर ब्राह्मण बत्तीसा खाप बाबा विजेंद्र भटनागर, बहावड़ी, बाबा ईश्वर सिंह बाबरी कोई समाज, बाबा रविंदर सिंह लाख, बाबा रविंदर सिंह सोहजनी, बाबा श्याम सिंह बहावडी, बाबा शौकेंद्र भैंसवाल, बाबा संजय कालखंडे, बाबा महिपाल सिंह मलिक, बाबा सौदान सिंह हरसौली, बाबा महक सिंह बिराल, बाबा सतीश कुमार शर्मा बधेव, बाबा चंद्र कुमार बमनौली, बाबा सतवीर सिंह भभीसा, बाबा ऋषि पाल बहावड़ी विश्कर्मा समाज, बाबा सोमपाल प्रजापति, बाबा धर्मवीर सिंह निर्वाल, बाबा भोपाल सिंह कश्यप भैंसवाल, बाबा राजकुमार कोरी समाज नकुड़, बाबा समर पाल सैनी समाज भैंसवाल, बाबा विजेंदर भटनागर बहावड़ी, बाबा हरेंद्र बाबा ब्रजपाल सिंह लंबरदार बड़ौत। किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संजीव लिलौन, चौधरी देवेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष महबूब अंसारी, रईस प्रधान, प्रीति ठाकुर शहजाद त्यागी, शाहिद सादिक अरशद, गुलशेर राणा, गुलफाम अंसारी, अमित निर्वाल, रणकुमार, यामीन चौधरी, शोएब अंसारी, जयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ऋषिपाल मलिक, मनोज चौधरी, किसान यूनियन महिला जिलाध्यक्ष प्रीति ठाकुर मौजूद रही।
विज्ञापन
बकाया गन्ना भुगतान और बिजली मीटर मुद्दे पर होगा संघर्ष
किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने बताया कि खाप चौधरियों की बैठक में बकाया गन्ना भुगतान और बिजली, आवारा पशुओं आदि समस्या को लेकर चर्चा की गई। बैठक में खाप चौधरियों ने बकाया गन्ना भुगतान कराने और बिजली, निराश्रित पशुओं की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। किसान यूनियन और खाप चौधरियों ने एकजुट होने का आह्वान किया। शीघ्र ही अगली बैठक में समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।