फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After practicing yoga, he was given a pledge to protect the nation and religion.

Shamli News: योगाभ्यास के बाद राष्ट्र और धर्म रक्षा का संकल्प दिलाया

Wed, 14 Jun 2023 05:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
After practicing yoga, he was given a pledge to protect the nation and religion.
-नगर के एल्पाइन विद्यापीठ में आर्यवीर दल के तत्वावधान में चल रहा है आठ दिवसीय योग शिविर
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। नगर के एल्पाइन विद्यापीठ में आर्य वीर दल के तत्वावधान में चल रहे आठ दिवसीय चरित्र निर्माण एवं व्यायाम शिविर में बुधवार को योगाभ्यास कराया गया। व्यायाम के बाद राष्ट्र व रक्षा का संकल्प दिलाया गया। बाद में आर्य वीरों ने नगर में पथ संचलन कर राष्ट्र प्रेम की अलख जगाई।

शिविर में सुबह हवन, योग, व्यायाम क्रिया की गई। इसके बाद बौद्धिक में मंडल संचालक ओमवीर सिंह आर्य और जनपद संचालक चंद्र बोस आर्य ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा सर्वोपरि है। हम आर्यों को वयं राष्ट्र जाग्रयाम के सिद्धांत को दिन-रात संघर्ष करके राष्ट्रीय जागरण में सहयोग करना चाहिए। आर्यवीर भारत का भविष्य हैं, जो शारीरिक, आध्यात्मिक, सामाजिक रूप से सबल में सक्षम होते हैं। आर्यवीर ही स्वामी दयानंद के सर्वे भौमिक 10 नियमों का पालन करते हुए राष्ट्र के संभव सांस्कृतिक मानव बनकर राष्ट्र व धर्म की रक्षा और संस्कृति पालन में योग कर रहे हैं। कार्यक्रम के बाद आर्य वीरों ने नगर में पथ संचलन किया, जिसका शुभारंभ विमल आर्य व संजय गोयल आर्य ने झंडी दिखाकर किया। विद्यापीठ से प्रारंभ होकर चरथावल बस स्टैंड, शामली बस स्टैंड, चौक बाजार, घंटा घर चौक से होते हुए विद्यापीठ पर समाप्त हुआ। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गोविंद आर्य, सोहनवीर आर्य, दिनेश आर्य, विमल आर्य, देवव्रत आर्य, चंद्रबोस आर्य, सतपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed