फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Afghani suits and sharara are becoming very popular among girls.

Shamli News: अफगानी सूट और शरारा युवतियों को आ रहे खूब पसंद

Tue, 10 Mar 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 10 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Afghani suits and sharara are becoming very popular among girls.
शहर के मुख्य मार्ग पर ईद को लेकर कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं और अन्य। संवाद
शामली। शहर के बाजारों में ईद की तैयारियों का उत्साह चरम पर है। बाजारों में कपड़े, गहने और उपहारों की भरमार है। युवतियों में खास तौर पर अफगानी सूट और शरारा की मांग बढ़ी हुई है। दुकानों पर भीड़ और चहल-पहल देखकर ऐसा लगता है कि त्योहार की खुशियों ने बाजारों को और भी रंगीन बना दिया है।
विज्ञापन

शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, नया बाजार, नेहरू मार्केट, मुख्य मार्ग स्थित दुकानों पर ईद की खरीदारी को लेकर भीड़ है। कपड़ों की जमकर खरीदारी करने में महिला और पुरुष व युवतियां जुटी हुई है। खरीदारी करने पहुंची फातिमा, शाहिस्ता ने बताया कि उन्हें अफगानी सूट बहुत पसंद है। इस ईद पर अपने लिए अफगानी सूट और बहन के लिए शरारा खरीदने आई हैं। बाजार में सारे डिजाइन बहुत सुंदर हैं। दुकानदार अतुल कुमार ने बताया ईद की तैयारियों की वजह से बिक्री अच्छी हो रही है। खासकर अफगानी सूट और पारंपरिक शरारा की मांग इस बार काफी बढ़ गई है। इनकी कीमत 1500 से लेकर 2500 रुपये तक है।
विज्ञापन

बाजारों में इस उत्साह के बीच लोग बच्चों के लिए उपहार और घर की सजावट का सामान भी खरीद रहे हैं। दुकानदार राहुल व अनुज का कहना है कि इस साल ईद की खरीदारी पहले से अधिक रही है और ग्राहकों का उत्साह देखकर उन्हें भी खुशी हो रही है। गुलशन नगर के ग्राहक इरफान ने भी पत्नी के लिए अफगानी सूट खरीदा। वहीं लोग अपने लिए नए-नए डिजाइन के कुर्ते-पजामा खरीद रहे हैं। इनकी कीमत 700 से 1500 रुपये तक रही। बच्चों की ड्रेस भी 800 से 1500 रुपये तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed