फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Admission process, but empty seats

दाखिला प्रक्रिया पूरी, फिर भी सीटें खाली

Sat, 24 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Admission process, but empty seats
- फोटो : अमर उजाला
शामली। यूनिवर्सिटी द्वारा यूजी और पीजी में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसके बाद भी यूजी बीकॉॅम में एडेड कॉलेजों में 320 सीटों में से 191 सीटें खाली रह गई हैं। पहली बार केवल 42 सीटें ही बची थी। जबकि जनपद के सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों मेें बीकॉम की  ज्यादातर सीटें पूरी हो गई हैं। जिसमें बताया
विज्ञापन

जा रहा है कि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने पंजीकरण के समय कुछ खेल किया है।

यूनिवर्सिटी ने अबकी बार पहले एडेड व राजकीय कालेजों के ट्रेडिशनल कोर्स के पंजीकरण कराकर दाखिले पूरे कर लिए थे। जिसके बाद यूजी के सेल्फ फाइनेंस कोर्स में व एडेड कॉलेजों में चल रहे सेल्फ फाइनेंस के रुप में बीकॉम में पंजीकरण हुए थे। जिसके बाद कालेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन अबकी बार सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के खेल करने से एडेड कालेजों में सीटें खाली रह गई। वीवी कालेज में पहली बार 160 सीटों में से 130 दाखिले हुए थे।
विज्ञापन


जबकि इस बार कुल 39 ही दाखिले हुए। आरके कालेज में पहली बार 160 सीटों पर 148 दाखिले हुए थे। जबकि इस बार केवल 90 ही दाखिले हो पाए। लेकिन जनपद में चल रहे सेल्फ फाइनेंस कालेजों में बीकॉम की ज्यादातर सीटें भर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब एडेड कॉलेजों के प्राचार्यों से बात की गई तो अबकी बार ऐसा क्यों हुआ तो उन्होंने बताया कि कुछ सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने पंजीकरण के समय छात्र-छात्राओं के साथ खेल कर दिया। जो छात्र भी बीकॉम में दाखिले के लिए जानकारी करने जाता उसी को कह दिया जाता था कि आपका दाखिला हो जाएगा। आप कालेज में आना शुरू कर दे। उनको कालेज से प्रोस्पेक्ट्रर व ड्रेस भी दे दी जाती थी। जिसमें दाखिले से पहले ही पढ़ाई शुरू करा दी गई। वही कुछ कॉलेजों ने छात्र के पंजीकरण के 100 रुपये बचाने के लिए कॉलेज में ही पंजीकरण कर दिया। 


जिसमें सिर्फ अपने कॉलेज का नाम दिया गया जबकि पंजीकरण में छह कालेजों भरने की अनुमति थी जिसमें जनपद के दो एडेड कालेज भी शामिल थे। जबकि एडेड कालेजों से सेल्फ फाइनेंस कालेजों की फीस 4 से 5 हजार ज्यादा है। जिसके कारण छात्र सेल्फ फाइनेंस कालेजों में दाखिला लेने को मजबूर होना पड़ा।

एडेड और सेल्फ फाइनेंस कालेजों में बीकॉम के दाखिलों का ब्योरा
कॉलेज का नाम            सीट        खाली
आरके पीजी शामली            160        70
वीवी पीजी शामली            160        121
सिल्वर बैल्स शामली            160        16
उपाध्याय नैन सागर            160        84
सेंटआरसी शामली            120        17
ओसएसजीएस भाजू            80        11
एल्पाइन जलालाबाद            120        13
शहीद भगत सिंह डांगरोल        80        03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed