फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Admission Merit: The last day of the third day

तीसरी मेरिट ः एडमिशन का आज आखिरी दिन

Wed, 20 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 20 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Admission Merit: The last day of the third day
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। तीसरी मेरिट के दाखिले की प्रक्रिया के लिए छात्रों को एक दिन और मिल गया है। यूनिवर्सिटी ने तीसरी मेरिट के लिए एक दिन और बढ़ा दिया है। अब दाखिले बुधवार तक चलेंगे। 21 जुलाई को चौथी मेरिट जारी की जाएगी। मंगलवार को तीन कालेजों में दूसरे दिन 78 दाखिले हुए।
विज्ञापन


जनपद के तीन कालेजों में तीसरी मेरिट के दाखिले दूसरे दिन भी जारी रहे। यूनिवर्सिटी ने अब तीसरी मेरिट के दाखिलों के लिए एक दिन और बढ़ा दिया।     अब 20 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। कालेजों में दाखिलों के लिए भीड़ नहीं बढ़ रही है। जिसके चलते तीसरी मेरिट आने के बाद भी अभी काॅलेजों में कुछ संकायों में तो आधे दाखिले भी नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


आरके पीजी कालेज के प्राचार्य कृष्णपाल मलिक ने बताया कि दूसरे दिन कालेज मेें सभी संकायों में 24 दाखिले हुए हैं। जिनमें बीएससी गणित में पांच, बीएससी सांख्यिकी में चार, बीएससी बायो में 11 व बीएससी एग्रीकल्चर में केवल  चार दाखिले हो पाए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीवी पीजी कालेज की प्राचार्य वेेदकुमारी ने बताया कि कालेज में बीए में दूसरे दिन 40 दाखिले हो पाए हैं। राजकीय महाविद्यालय कांधला में बीए में 11 व बीएससी गणित में दो व बीएससी बायो में केवल एक ही दाखिला हो पाया है। जबकि कैराना विजय सिंह पथिक में गुरु पूर्णिमा पर अवकाश रखने से कोई  दाखिला नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed