{"_id":"5ea5bf898ebc3e90784e4737","slug":"administration-welcomes-migrant-laborers-from-haryana-dispatch-of-1002-shamli-news-mrt479329572","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से आए प्रवासी मजदूरों को प्रशासन ने किया स्वागत, 1002 की हुई रवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से आए प्रवासी मजदूरों को प्रशासन ने किया स्वागत, 1002 की हुई रवानगी
विज्ञापन
कैराना राधा स्वामी सत्संग में शेल्टर होम का निरीक्षण करते डीएम एसपी।
- फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना/झिंझाना। आइए यूपी के शामली में आपका स्वागत है। अभी आप हमारे मेहमान हैं, थोड़ा आराम कीजिए। कुछ ही देर में आपको जांच के बाद आपके जनपदों में भेज दिया जाएगा। कैराना के राधा स्वामी सत्संग व्यास में हरियाणा से बसों में आए प्रवासी श्रमिकों का कुछ इसी अंदाज में शामली की डीएम जसप्रीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने स्वागत किया। एसपी ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि अब आपको अपने जनपद पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है। इसके बाद प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की और कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें उनके जनपदों में निगम की बसों में रवाना किया। देर शाम तक 34 बसों से 1002 श्रमिक रवाना हो चुके थे।
दरअसल शासन स्तर से हरियाणा से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को उनके जनपदों तक छोड़ने के लिए पांच जिलों को सेंटर बनाया गया है। इनमें शामली, बागपत, मथुरा, बुलंदशहर और सहारनपुर जिले शामिल हैं। शामली जिले को 12 जनपद दिए गए हैं। हरियाणा शासन द्वारा उक्त 12 जिलों के प्रवासी मजदूरों को शामली भेजा जा रहा है। इसके लिए यूपी परिवहन निगम ने मुजफ्फरनगर, खतौली और जलालाबाद डिपो से 56 बसों की व्यवस्था की है।
करनाल की ओर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की अहमदगढ़ और पानीपत की ओर से आने वालों को कैराना में राधा स्वामी सत्संग भवन में रोका जा रहा है। जहां पर अलग-अलग जनपदवार स्टॉल बनाकर संबंधित जिले के प्रवासी मजदूरों के नाम व पतों का सत्यापन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्क्रीनिंग कर रही हैं और इसके बाद उन्हें भेजा जा रहा है। जिला सूचना विभाग के अनुसार देर शाम 34 बसें 1002 श्रमिकों को लेकर रवाना हो चुकी थी। अभी और आने का क्रम जारी है।
विज्ञापन
एक बस में 30 से 32 श्रमिक
मजदूरों को भेजने के समय बस में भी सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। एक बस में 30 से 32 मजदूर भेजे जा रहे हैं। करीब एक मीटर का फासला रखा गया है। जबकि बस में सीट 58 से 60 तक हैं। प्रत्येक बस में यूपी पुलिस के दो जवान जा रहे हैं, जो संबंधित जनपदों में जाकर उक्त मजदूरों को वहां के प्रशासन के हवाले करके उनकी सूची पर रिसीविंग लाएंगे।
-शामली को आवंटित हुए जिले
एआरएम मनोज वाजपेयी के अनुसार शासन से शामली जनपद को प्रतापगढ़, बहराइच, बलरामपुर, खीरी, मिर्जापुर, रायबरेली, प्रयागराज, उन्नाव, सीतापुर, वाराणसी, गाजीपुर, कौशांबी जिले मिले हैं। यहां उक्त जनपदों के श्रमिक आ रहे हैं, जिन्हें जांच के बाद निगम की बस से भेजा जा रहा है।

कैराना आश्रम में अपनी बस के इंतजार में बैठे श्रमिक।- फोटो : SHAMLI

कैराना में रायबरेली जाने के लिए बस में सवार होते श्रमिक।- फोटो : SHAMLI