फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administration team inspected public places

तहसीलदार ने कोरोना वायरस को लेकर किया निरीक्षण

Fri, 20 Mar 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Administration team inspected public places
जलालाबाद। कोरोना वायरस को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने कई सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने लोगों को सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसीलदार राजकुमार भारती, राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार आदि सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने चेयरमैन अब्दुल गफ्फार के साथ पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय के शौचालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। यहां से टीम रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान भी टीम ने पूरे परिसर शौचालय आदि जगहों का निरीक्षण किया। साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों एवं आम लोगों को कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी। अंत में टीम ने कस्बे के सभी सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जहां भी टीम को गंदगी मिली, वहीं संबंधित कर्मचारियों को इस खामी को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुकेश कुमार, सभासद इश्तेकार, नीना पहलवान, राजेश सैनी, साजिद अहमद आदि काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed