फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administration team defeated stadium team in friendly match

Shamli News: मैत्री मैच में प्रशासन की टीम ने स्टेडियम की टीम को हराया

Mon, 27 Feb 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Administration team defeated stadium team in friendly match
कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा के स्टेडियम में आयोजित सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी
शामली, कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव पंजोखरा के स्टेडियम में खेले गए सद्भावना मैत्री मैच में प्रशासन की टीम ने स्टेडियम की टीम को सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कसाना द्वारा खेली गई नाबाद 105 रनों की पारी की बदौलत 54 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


मैच में प्रशासन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरे सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कसाना और सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने पारी की शुरुआत की। सीडीओ शंभू नाथ तिवारी 30 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए। जबकि सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कसाना के द्वारा 59 गेंद पर 105 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के भी लगाए। सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कसाना का साथ देने उतरे सोनू मलिक ने 9 गेंद पर 19 रन बनाए। प्रशासन की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम की टीम ने 20 ओवरों में दस विकेट खोकर 128 रन बनाए। स्टेडियम की टीम के बल्लेबाज राजीव शर्मा ने 29 रन बनाए, अमन ने 22 रन और रोहित ने 18 रन बनाए गए। सीडीओ ने एक ओवर में तीन रन देकर दो विकेट चटकाए। एसपी अभिषेक झा को शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह और अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने विजयी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्टेडियम की टीम के कप्तान मनीष चौहान, ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक, संदीप पंवार, पंकज मलिक प्रधान, प्रवीण प्रधान, शिवकुमार प्रधान सहित आदि लोग मौजूद रहे।

कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा के स्टेडियम में आयोजित सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी

कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा के स्टेडियम में आयोजित सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed