फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administration engaged in repairing the Kanwar road

कांवड़ मार्ग को दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

Wed, 13 Jul 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Administration engaged in repairing the Kanwar road
शामली में एसटी तिराहे पर बनाया गया निगरानी टावर। - फोटो : SHAMLI
कांवड़ मार्ग को दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

शामली। 14 जुलाई से शुरू होने वाले सावन माह में हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2022 के मद्देनजर जिला प्रशासन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग, निगरानी टावर निर्माण कार्य, लाइटें और सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। शामली शहर में सड़क के मध्य डिवाइडर का पेंट करने का कार्य शुरू हो गया है। डीएम जसजीत कौर, एडीएम संतोष कुमार सिंह के साथ कैराना से लेकर लालूखेड़ी गांव तक संपूर्ण कांवड़ मार्ग की तैयारियों के मद्देनजर निरीक्षण किया। कांवड़ियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शामली नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुुुरेंद्र सिंह ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2022 के मद्देनजर पालिका कार्यालय में 24 घंटे कांवड़ कंट्रोल रूम चालू हो गया है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों की मद्देनजर शामली शहर में मुख्य मार्ग एमएसके रोड के डिवाइडरों को पेंट करना शुरू कर दिया गया है। बिजली के खंभों पर लाइटें, सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। पालिका द्वारा विजय चौक और पूर्वी यमुना नहर के पास निगरानी टावर बनाया गया है। फव्वारा चौक, शिव चौक पर नई पुलिस चौकी खोली जाएगी। शहर में सड़क के किनारे रस्सा वाला डिवाइडर रखकर पैदल कांवड़ियों के लिए मार्ग आरक्षित किया जाएगा। सड़क के किनारे डिवाइडर रखने का कार्य 15 जुलाई के बाद होगा।
विज्ञापन

सादी वर्दी में स्टेशनों पर तैनात रहेंगे जवान
शामली। सहारनपुर जीआरपी के सीओ धर्मेंद यादव ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग लखनऊ और प्रयागराज के जीआरपी के जवान रेलवे स्टेशनों पर तैनात रहेंगे। 300 सिपाही, हैड कांस्टेबिल, 20 दरोगा मांगे गए हैं। कांवड़ियों की सुविधा, सहायता के लिए जीआरपी की हेल्प लाइन चालू की जाएगी। ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर तैनात जीआरपी के जवान कांवड़ियों की वीडियोग्राफी कराएंगे। सादी वर्दी में जीआरपी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शहर में राजस्थान के कांवड़ियों का आगमन शुरू
शामली। बनत नगर पंचायत की ओर से मुजफ्फरनगर मार्ग पर बनत में कृष्णा नदी के पुराने पुल शिव भक्त कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कार्य पूरा कर दिया गया है। शहर में राजस्थान का इक्का-दुक्का शिवभक्तों का हरिद्वार से गंगाजल लेकर आना शुरू हो गया है। शहर के एसटी तिराहे पर रजवाड़ा फार्म में कांवड़ शिविर, दूसरा हनुमान धाम और तीसरा कैराना रोड गुलजारी वाला मंदिर समिति की तरफ से शिवभक्तों की सुविधा के लिए लगाया जाएगा। हनुमानधाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि हनुमान धाम पर मंगलवार से राजस्थान के कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है।

 बनत पुल पर की गई बैरिकेडिंग।

बनत पुल पर की गई बैरिकेडिंग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed