फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Aditya won in the boys' category and Vanshika won in the girls' category

Shamli News: बालक वर्ग में आदित्य व बालिका वर्ग में वंशिका ने बाजी मारी

Thu, 17 Aug 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aditya won in the boys' category and Vanshika won in the girls' category
जलालाबाद। युवा समिति हसनपुर लुहारी की ओर से आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आदित्य व बालिका वर्ग में वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


बुधवार को हसनपुर लुहारी गांव में युवा समिति की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग अंडर-16 की 15 सौ मीटर व लड़कियों की 800 मी दौड़ आयोजित की गई। लड़कों की दौड़ प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के बाढ़ गांव के आदित्य ने प्रथम, हसनपुर लुहारी के रितिक ने द्वितीय व हसनपुर लुहारी के ही अक्षित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता में हसनपुर लुहारी की वंशिका ने प्रथम, मुजफ्फरनगर की कोमल ने द्वितीय व मुजफ्फरनगर के बलवा खेड़ी गांव की कौशल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बलवीर सैनी ने कहा कि शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी है। कार्यक्रम में समाजसेवी अंकुश सैनी ने विजेता लड़कियों को नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मुकेश सैनी, इलम चंद, रामपाल, टेकन सिंह, जोगिंदर सैनी, कुलदीप बीडीसी, अक्षय नरेया, निशांत सैनी, अंकित सैनी, प्रदुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed