फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ADG inspects sensitive polling stations

संवेदनशील मतदान केंद्रों का एडीजी ने किया निरीक्षण

Mon, 26 Apr 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
ADG inspects sensitive polling stations
कैराना के गांव भूरा में मतदान केन्द्र का निरीक्षण करने पहुचे एडीजी राजीव सब्बरवाल - फोटो : SHAMLI
कैराना। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कैराना ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों के 243 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कैराना ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों के 86 मतदान केंद्रों पर 243 बूथ बनाए गए। मतदान सुबह ठीक सात बजे शुरू हो गया था। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गई थी। हालांकि दोपहर होते-होते भीड़ कम हो गई। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सात मतदान केंद्रों को संवेदनशील व चार गांवों को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में शामिल किया गया था। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ, पीएसी व पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व मतदान के दौरान बाधा उत्पन्न न कर सकें। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने दिनभर मतदान केंद्रों का दौरा करते रहे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल कैराना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के बारे में जानकारी ली। बाद में एडीजी सीओ जितेंद्र कुमार व एसडीएम उद्भव त्रिपाठी के साथ आर्यपुरी देहात, गांव मन्ना माजरा व गांव भूरा के मतदान केंद्रों पर निरीक्षण करने पहुंचे। एडीजी ने अधीनस्थ अधिकारियों को पंचायत चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

--------
बुजुर्गों व दिव्यांगों ने भी किया मतदान
कैराना। रमजान व कोरोना संक्रमण के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहां मतदान के लिए ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया तो वही गांव के बुजुर्गों एवं दिव्यांगों ने भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो घंटे की देरी से चालू किया गया बूथ
कैराना। ग्राम पंचायत पंजीठ का मतदान केंद्र गांव के स्कूल में बनाया गया था, जहां बूथ नंबर 13 को दो घंटे देरी से चालू किया गया। जिस कारण बूथ के बाहर मतदाताओं की भीड़ लगी रही। एडीओ पंचायत वसीम ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के भ्रम की वजह से करीब 9 बजे बूथ को चालू कराया गया।

---
मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल पर रहा प्रतिबंध
कैराना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों द्वारा मतदाताओं को मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। मतदाताओं की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। मतदान केंद्रों के बाहर बेवजह खड़े होने वाले लोगों को हड़काकर मौके से भगाया गया।

कैराना के गांव भूरा में मतदान केन्द्र का निरीक्षण करने पहुचे एडीजी राजीव सब्बरवाल

कैराना के गांव भूरा में मतदान केन्द्र का निरीक्षण करने पहुचे एडीजी राजीव सब्बरवाल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed