फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Active Tuberculosis patient search campaign

शामली: 20 फरवरी से चलेगा सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान

Sat, 18 Feb 2023 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 18 Feb 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Active Tuberculosis patient search campaign
- स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर संभावित रोगी की कराएगी निशुल्क जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। जिले में 20 फरवरी से सक्रिय क्षय रोगियों की खोज अभियान 20 फरवरी से चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर संभावित क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजों की निशुल्क जांच कराएगी।

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान 20 फरवरी से पांच मार्च 2023 तक चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर क्षय रोग के लक्षण वाले लोगों की खोज कर निशुल्क जांच कराएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलक्ट्रेट में धर्म गुरुओं और आईएमए के चिकित्सकों के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यह है कि लोगों को घर-घर जाकर क्षय रोग के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाए। साथ ही जो लोग क्षय रोग के लक्षण होने के बाद भी समय पर जांच और उपचार नहीं करा पाते, उन लोगों की खोज की जा सके। क्षय रोगी का समय से पता चलने से इस रोग के फैलने पर भी रोक लगेगी और समय पर उपचार मिलने पर रोगी भी जल्दी स्वस्थ होगा। सीएमओ और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग देने की अपील की गई। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर व अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed