फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action will be taken on the basis of post-mortem report in the death of the girls.

Shamli News: बच्चियों की मौत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

Mon, 11 May 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 11 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on the basis of post-mortem report in the death of the girls.
कैराना। चार दिन पहले महिला अनीता के झुलसने और उसकी दो बेटियों की दम घुटने से मौत के मामले में बेटियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इस मामले में अनीता के भाई राहुल कुमार ने अनीता की सास ईश्वरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11:00 बजे मोहल्ला आल दरमियान में जसविंदर की पत्नी अनीता गंभीर रूप से झुलस गई थी। वही कमरे में आग के धुएं में दम घुटने से 6 वर्षीय वंदना और डेढ़ वर्षीय जसप्रीत की मौत हो गई थी। शुरू में बताया जा रहा था कि अनीता ने अपने पति से विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास किया था और इस दौरान आग के धुएं में अनीता की दो बेटियों की मौत हो गई थी। 60 प्रतिशत झुलसी अनीता का उपचार मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती अनीता ने अपनी सास ईश्वरी पर आग से जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बयान दिया था। उसी दिन अनीता के भाई राहुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अनीता की सास ईश्वरी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, आग से जलाने के प्रयास और दो बेटियों के मरने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चियों की पीएम रिपोर्ट की अवलोकन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मेरठ अस्पताल में भर्ती अनीता के पति जसविंदर ने फोन पर बताया कि उसकी पत्नी की हालत में पहले से सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed