फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action will be taken if fake Ayushman card is found

Shamli News: फर्जी आयुष्मान कार्ड मिला तो होगी कार्रवाई

Sat, 14 Jan 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if fake Ayushman card is found
शामली। जनपद में पैसे लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का गिरोह सक्रिय हो गया है और ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से कहा कि वह कार्ड बनाने से पहले संबंधित स्वास्थ्य केंद्र व जनसेवा केंद्र से सत्यापन कराएं। कोई फर्जी कार्ड लेकर उपचार कराने आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने आयुष्मान कार्ड पर पांच लाख रुपये का उपचार निर्धारित कर रखा है और इसका लाभ उठाने के लिए लोग फर्जी कार्ड बनवाने पर लगे हुए हैं। इसका फायदा उठाते हुए गिरोह भी सक्रिय हो गया है और ऐसे कई मामले स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच रहे हैं। जिसके बाद सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने जनपद के लोगों से कहा कि वह किसी भी गिरोह के संपर्क मेें न आएं, क्योंकि यह कार्ड उसी का बनाया जा रहा है जिनका नाम सूची में है। कोई व्यक्ति उनसे कार्ड बनवाने के नाम पर पैसे मांगता है तो वह बनवाने से पहले संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे या फिर जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर आधार कार्ड से सत्यापन कराए। वह पंचायत सहायक के पास पहुंचकर भी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। फर्जी कार्ड बनाकर उपचार लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले व्यक्ति खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर फर्जीवाड़ा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed