फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action should be taken against Yeti Narasimhanand under UAPA and NSA: MP Iqra

यति नरसिंहानंद पर हो यूएपीए व एनएसए के तहत कार्रवाई : सांसद इकरा

Mon, 07 Oct 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 07 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against Yeti Narasimhanand under UAPA and NSA: MP Iqra
कैराना से सपा सांसद इकरा हसन-सोशल मीडिया
कैराना (शामली)। पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले यति नरसिंहानंद पर सपा सांसद इकरा हसन ने नफरती बीज बोने के आरोप लगाए है। वहीं उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से नरसिंहानंद पर यूएपीए व एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने पर कैराना लोकसभा से सपा सांसद इकरा हसन ने अपनी वीडियो जारी कर विरोध दर्ज कराया। सांसद ने कहा कि यति नरसिंहानंद जैसे ढोंगी पाखंडी लोगों ने एक बार फिर अपनी गंदी जुबान से नफरत का जहर उगला है और हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है, जो हम सबके लिए नाकाबिले बर्दाश्त है। प्यारे नबी जो पूरी दुनिया के लिए रहमत और शांति का पैगाम लेकर आए थे। उनकी शान में यह अपनी गंदी जुबान से गुस्ताखी कर रहा है। जो हर अमन पसंद हिन्दुस्तानी चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान, सब के लिए नाकाबिले बर्दाश्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह हर बार अपनी जुबान से नफरत का बीज बोकर कानून से बच जाता है, क्योंकि राज्य सरकारें ईमानदारी से अपना फर्ज नहीं निभा पा रहीं है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र व राज्य सरकारों के जिम्मेदारों से कहना चाहती हूं कि अब उनका ढुलमुल रवैया नहीं चलेगा। यति नरसिंहानंद और इन जैसे झूठे पाखंडियों के खिलाफ दिखावटी कार्रवाई ना कर यूएपीए व एनएसए की गंभीर धाराओं में कार्रवाई हो, ताकि कोई भी भविष्य में ऐसी जुर्रत ना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed