फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of stealing in the temple arrested

Shamli News: मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 May 2023 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of stealing in the temple arrested
-मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी के दो घंटे बरामद
विज्ञापन

फोटो संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मोहल्ला रेलपार बाईपास स्थित सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में चोरी करनेे वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए पीतल के घंटे बरामद किए हैं।

मोहल्ला रेलपार स्थित दुर्गा मंदिर से चार दिन पहले 29 अप्रैल की रात को ताला तोड़कर पीतल के दो घंटे चोरी कर लिए थे। चोरी की घटना का पता उस समय चला जब सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुजारी दिनेश शास्त्री मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। मंदिर में चोरी की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। पुलिस में घटना की रिपोर्ट पुजारी की तरफ से दर्ज की थी। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार देर शाम को मंदिर में चोरी करने की घटना में शामिल आरोपी आशु निवासी गली नंबर चार गोशाला रोड को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए पीतल के दो घंटे बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी ने चोरी करने के बाद घंटों को स्टेशन के पास झाड़ियों में छिपा दिया था, जिन्हें वहां से निकालकर वह बेचने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed