फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of stealing from tube wells arrested

नलकूपों से चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Sun, 24 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing from tube wells arrested
नलकूपों से चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो
चौसाना। साल्हापुर के जंगल से पुलिस ने नलकूपों से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस व किसानों के नलकूप से चोरी किया गया तांबे का तार बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

चौसाना चौकी क्षेत्र व झिंझाना थानाक्षेत्र के कई गांवों से पिछले दिनों किसानों के नलकूपों से मोटर व केबल चोरी की घटनाएं हुई थीं। जिनके खुलासे के लिए एसएसपी अभिषेक झा ने एसओजी को लगाया था। एसओजी व चौसाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, आमिर नामक दूसरा आरोपी फरार हो गया था। रविवार सुबह पुलिस को आमिर के साल्हापुर में यमुना किनारे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक तमंचा व दो कारतूस हुए। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया तांबे का तार भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed