फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of pressurizing judgment in the case

मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने का आरोप

Wed, 16 Dec 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of pressurizing judgment in the case
कैराना। महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे में फैसला करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को गांव बसेड़ा निवासी तरन्नुम ने शिकायती पत्र दिया। बताया कि 23 अप्रैल 2014 को उसकी शादी हरियाणा के थाना सनौली के गांव राणा माजरा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति उसे परेशान करता था तथा मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही हैं। महिला ने कोर्ट के माध्यम से पति व ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छह दिसंबर 2020 को उसके पति ने कैराना निवासी एक अन्य महिला से निकाह कर लिया। सात दिसंबर सुबह करीब आठ बजे ससुराल वाले उसके घर में घुस आए और मुकदमा वापस न लेने पर उसके साथ मारपीट की और दुपट्टे से गला दबाकर मारने की कोशिश की। घर में रखे जेवरात और 21 हजार रुपये ले गए। कैराना थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed