{"_id":"699219cf094f5e8590080a68","slug":"accused-of-physically-exploiting-a-woman-after-luring-her-fir-lodged-shamli-news-c-26-1-sal1001-159681-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिल्ली में रह रही महिला को बहला-फुसाकर शारीरिक शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिल्ली में रह रही महिला को बहला-फुसाकर शारीरिक शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Mon, 16 Feb 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक अनजान महिला को अपने घर लाकर रात में शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला बेगमपुरा निवासी ताहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार सुबह करीब चार बजे मोहल्ला बेगमपुरा स्थित ताहिर के मकान पर एक महिला ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के पटना की रहने वाली है और कई वर्षों से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास रह रही थी। पीड़िता के अनुसार दो दिन पहले ताहिर अपनी पत्नी को बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठाने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आया था। वहीं से वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कैराना ले आया। आरोप है कि शनिवार रात ताहिर ने उसका शारीरिक शोषण किया। मामले की सूचना पर पुलिस पीड़िता को कोतवाली ले आई, जहां महिला पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।