फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of killing two sisters arrested after nine years

Shamli News: दो बहनों की हत्या का आरोपी नौ साल बाद गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 04:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 11 Jun 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing two sisters arrested after nine years
- पंजाब के मोहाली में छिपकर चिनाई का काम कर रहा था आरोपी
विज्ञापन

- 26 जुलाई 2014 में दोनों बहनों की अपहरण और गैंगरेप के बाद की गई थी हत्या
- एक अगस्त को बड़ी व सात अगस्त 2014 को छोटी बहन का मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली, कैराना। दो सगी बहनों के अपहरण, गैंगरेप व हत्याकांड के वांछित आरोपी को पुलिस ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचकर पंजाब के मोहाली में चिनाई का काम कर रहा था।

26 जुलाई 2014 को नगर निवासी दो बहनों का उस समय अपहरण कर लिया था। जब वह नगर में ही अपने ननिहाल में रह रहीं थीं। पिता की ओर से 13 आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। एक अगस्त 2014 की सुबह करीब पांच बजे शामली बाईपास पर बड़ी बहन का शव मिला था। इसके बाद सात अगस्त को छोटी बहन का शव खुरगान रोड स्थित जंगल में निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। उस दौरान भीड़ ने पानीपत बाईपास पर शव रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन

मुकदमे में गैंगरेप व हत्या की धाराएं बढ़ाई गईं थीं। पूर्व में पुलिस नौ आरोपियों को जेल भेज चुकी है जो बाद में जमानत पर बाहर आ गए थे। एक आरोपी शमीम निवासी मोहल्ला अफगानान की 2023 के निकाय चुनाव के मतदान के दिन मौत हो गई थी। एक आरोपी फैजान निवासी मोहल्ला अफगानान मामले में वांछित चल रहा था। रविवार को पुलिस ने वांछित आरोपी फैजान को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया। मामले में अभी भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि 2014 में दो सगी बहनों के अपहरण, गैंगरेप और हत्याकांड के वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

- तत्कालीन कोतवाली प्रभारी पर किया था भीड़ ने हमला

एक अगस्त 2014 की सुबह शामली बाईपास पर बड़ी बहन का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची भीड़ ने बाईपास पर ही शव रखकर जाम लगा दिया था तथा तत्कालीन इंस्पेक्टर अजय चौहान के ऊपर हमला कर दिया था। जिसमें कोतवाल अजय चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

- सीबीसीआईडी को सौंपा गया था मामला

दोनों बहनों के अपहरण, गैंगरेप और हत्याकांड का मामला इतना पेचीदा हो गया था कि कुछ समय बाद मामले को सीबीसीआईडी को सौंपा गया। सीबीसीआईडी ने पूरे मामले की गहनता से जांच की और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। जिसके बाद सीबीसीआईडी की ओर से भी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी।


- दो दिन पहले पंजाब पुलिस ने पकड़ा था आरोपी

बताया गया है कि पंजाब की मोहाली पुलिस ने दो दिन पहले आरोपी फैजान को पकड़ लिया था और कैराना पुलिस को फैजान के पकड़े जाने सूचना दी थी। मोहाली पुलिस ने आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान भी किया। सूचना पर कैराना पुलिस ने पंजाब के मोहाली से आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed