फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   accused of kidnapping farmer was injured in police encounter

UP Encounter: किसान का अपहरण करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल, प्रधान पति पर जान से मारने का आरोप

Mon, 26 May 2025 08:37 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 May 2025 08:37 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में किसान का अपहरण करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने प्रधान पति और मुजफ्फरनगर के एक शख्स समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
accused of kidnapping farmer was injured in police encounter
आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में किसान का अपहरण करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने प्रधान पति और मुजफ्फरनगर के एक शख्स समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


कांधला थानाक्षेत्र के गांव डांगरोल में पांच दिन पूर्व खेत जा रहे किसान का अपहरण करने का एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 21 मई की शाम को गांव डांगरोल निवासी किसान रवि घर से खेत जा रहा था।
विज्ञापन


गांव के निकट कार सवार चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। लोगों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी किसान को आजादपुर गांव के निकट खेत में फेंककर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने किसान के साथ चलती कार में मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर घायल हुआ था। परिजनों की तरफ से गांव के प्रधान पति मोनू और गुलाब निवासी गांव गोयला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर समेत चार के खिलाफ जन से मारने की नीयत से अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


सीओ कैराना श्याम सिंह ने बताया कि सोमवार सवेरे कांधला पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपहरणकरण के आरोपी गुलाब पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल के कब्जे से तमंचा, कारतूस, खोखा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। सीओ ने बताया घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed