फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of defaming the Block Chief by calling him a land mafia, FIR lodged

Shamli News: ब्लॉक प्रमुख को भूमाफिया बताकर बदनाम करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 23 May 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of defaming the Block Chief by calling him a land mafia, FIR lodged
सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार और जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। थानाभवन ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार को सोशल मीडिया पर भूमाफिया बताकर बदनाम करने और उनकी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
ग्राम दखौड़ी जमालपुर निवासी और वर्तमान ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जलालाबाद देहात स्थित दिल्ली-सहारनपुर रोड पर खसरा नंबर 793/1 में उनकी कीमती भूमि स्थित है। आरोप है कि गांव निवासी सुशील राणा उर्फ मोनू पुत्र ईश्वरपाल ने उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट वायरल की।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुपों में पोस्ट साझा कर उन्हें भूमाफिया बताया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और मानसिक तनाव उत्पन्न हुआ। आरोप है कि यह पूरा मामला जमीन पर कब्जा करने की साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार आरोपी सुशील राणा ने अपने साथियों हिदायतुल्ला, जावेद और वसीम निवासी जलालाबाद के साथ मिलकर जमीन की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
11 मई को ब्लॉक प्रमुख के केयरटेकर प्रमोद कुमार मौके पर मौजूद थे। उसी दौरान आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और केयरटेकर के साथ गाली-गलौज करते हुए वहां से भाग जाने की धमकी दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए।

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed