{"_id":"69e5293dfdee9265f10d550b","slug":"accused-arrested-for-stealing-revenue-worth-rs-182-crore-through-fake-bills-shamli-news-c-26-1-smrt1048-163727-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फर्जी बिलों से 1.82 करोड़ राजस्व की चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फर्जी बिलों से 1.82 करोड़ राजस्व की चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 20 Apr 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
शामली। सर्विलांस टीम व शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी बिलों से 1.82 करोड़ की जीएसटी चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में राजस्थान निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली में छह जनवरी को सहायक आयुक्त राज्य कर ने फर्म वीआर ट्रेडर्स के संचालक विशाल राजवंशी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी पर फर्जी फर्म बनाने और फर्जी बिलों पर खरीद व बिक्री कर एक करोड़ 82 लाख रुपये जीएसटी की चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।
एसपी ने बताया कि रविवार को सर्विलांस व पुलिस टीम ने विशाल राजंवशी निवासी नोरपुरा टोंक राजस्थान को गिरफ्तार किया है। इसका एक अन्य साथी जो दिल्ली का रहने वाला है, जिसके माध्यम से इसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म का जीएसटी विभाग में पंजीकरण कराया था। आरोपी इस फर्म के नाम से ही फर्जी बिल पर्चे तैयार कर विभिन्न फर्मों से खरीद व बिक्री कर जीएसटी की चोरी करता था। एसपी ने बताया कि जीएसटी अधिकारियों द्वारा फर्जी फर्म बनाकर राजस्व चोरी करने के जिले में अलग-अलग थानों में छह मामले दर्ज हुए थे। थानाभवन थाने से पूर्व में छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।