फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accountant took bribe from farmer, SDM suspended

Shamli News: लेखपाल ने किसान से रिश्वत ली, एसडीएम ने किया निलंबित

Mon, 22 Jul 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 22 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Accountant took bribe from farmer, SDM suspended
कांधला। गांव डुंडूखेड़ा में तैनात लेखपाल का किसान से रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप हैं कि रुपये लेने के बाद भी काम न होने से नाराज किसान ने ऑडियो वायरल करने के साथ ही मुख्यमंत्री के साथ जिले के अधिकारियों को भी भेजी है। एसडीएम कैराना ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

गांव डुंडूखेड़ा में तैनात हल्का लेखपाल आफताब अली का एक किसान से रिश्वत लेने व और रुपये मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किसान का आरोप है कि गांव के खसरा नंबर 479 व 490 में उसकी मां कलावती पत्नी तहरी के नाम से दर्ज है। खसरा नंबर 479 में उनकी लगभग 50 मीटर भूमि मौके पर कम है। आरोप है कि पड़ोसी किसान रोशन के द्वारा अपनी भूमि में मिट्टी खनन का कार्य कराया गया था। जिसके चलते उसने मौके से चार से पांच फुट मिट्टी का खनन कराते हुए उनकी चकरोड को काटकर अपनी भूमि में मिला लिया है। चकरोड कट जाने के कारण उसे भारी परेशानी का सामना करना पडता है। लेखपाल आफताब अली पर आरोप है कि उसने किसान से उसकी चकरोड मुक्त कराने तथा उसकी जमीन की पैमाइश से संबंध में रुपये मांगे थे। किसान ने लेखपाल द्वारा मांगे गए रुपये 20 हजार रुपये उसे दे भी दिए। लेकिन लेखपाल के द्वारा पैसे लेकर भी उसका काम ना करने पर किसान काफी परेशान होने लगा। परेशान किसान ने लेखपाल को पहले दे दिए गए रुपये का बातचीत करने के दौरान ऑडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में एसडीएम कैराना स्वप्निल यादव ने नायब तहसीलदार राहुल कुमार, कानूनगो, लेखपाल आदित्य व शुभम की चार सदस्यीय जांच समिति बनाई थी। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल आफताब अली को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed