फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accident in Shamli: Scorpio rider dies after being hit by a truck, three companions seriously injured

Accident In Shamli: ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो सवार युवक की मौत, तीन साथी गंभीर घायल

Thu, 16 Jan 2025 03:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 16 Jan 2025 03:46 PM IST
सार

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में बलवा रेलवे क्रासिंग हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से स्कार्पियो सवार युवक की मौत हो गई जबकि
 

विज्ञापन
Accident in Shamli: Scorpio rider dies after being hit by a truck, three companions seriously injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में बलवा रेलवे क्रासिंग हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से स्कार्पियो सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसके तीन साथी गंभीर घायल हो गए। चारों दोस्त हरियाणा से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


हरियाणा के जिला रेवाड़ी निवासी के थाना मॉडल टाउन के घामलाका निवासी देवेंद्रपाल ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 14 जनवरी की रात को उसका भतीजा प्रियांशु अपने मित्र हेमंत व गौरव निवासी बेरियावास थाना कसौला चौक जिला रेवाड़ी और विक्रम निवासी गांव थाना माण्ढन जिला बहरोड राजस्थान के साथ स्कार्पियो से हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रेमी युगल ने दी जान: 'मैं शिवांक त्यागी...', युवक और युवती ने सुसाइड नोट में लिखी ये बातें; पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी को गौरव चला रहा था। देर रात करीब तीन बजे जब वे शहर कोतवाली क्षेत्र में बलवा रेलवे क्रासिंग हाईवे पर पहुंचे तो ट्रक ने अचानक तेजी से बिना इंडीकेटर दिए कार के सामने आकर साइड मार दी।

दुर्घटना में कार ट्रक के अंदर जा घुसी और उसमें सवार चारों साथी गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

पीड़ित के मुताबिक उसके भतीजे प्रियांशी को करनाल के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed