{"_id":"bb89b143dfdb34d6467d6ea796c61e20","slug":"accident-hindi-news-403","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन के फटने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन के फटने से युवक घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (ब्यूरो)। मोहल्ला आलकला में चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन के फटने पर एक युवक घायल हो गया। परिजनों ने घायल को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
सोमवार सुबह नौ बजे मोहल्ला आलकला निवासी सुनील कुमार अपने कमरे में सो रहा था। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी चार्जिंग पर लगा हुआ था। इसी बीच मोबाइल पर कॉल आई थी। तो उसने सुनने के बाद मोबाइल फोन को पेट पर रखकर सो गया।
कुछ ही देर बाद धमाके के साथ मोबाइल फट गया, जिस कारण सुनील घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में बैठे परिजन मौके पर पहुंचे तो सुनील घायल पड़ा था। आननफानन में परिजनों ने सुनील को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सुनील ने बताया कि उसने यह मोबाइल 23 मई 2015 को कस्बे के ईदगाह रोड स्थित मोबाइल शॉप से खरीदा था।
जिसका बिल और गारंटी कार्ड उसके पास है। उसने मोबाइल कंपनी के अधिकारियों से फोन पर बात की, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। उधर, मोबाइल निर्माता कंपनी के गाजियाबाद ऑफिस के अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी के मोबाइल में ऐसा पहली बार हुआ है।