{"_id":"6251d452a963e857fa65624d","slug":"absa-issued-notice-to-three-schools-and-asked-for-details-of-fees-shamli-news-mrt583885021","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्कूलों को एबीएसए ने किया नोटिस जारी, फीस का विवरण किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्कूलों को एबीएसए ने किया नोटिस जारी, फीस का विवरण किया तलब
विज्ञापन
थानाभवन। नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सुशील पांचाल ने अधिकारियों को शिकायत करते हुए बताया था कि थानाभवन क्षेत्र के कई सीबीएसई स्कूल आरटीई नियमों का पालन नहीं कर रहे। सुशील की शिकायत के बाद डीएम ने विभागीय अधिकारियों को मामले की जांच कर करवाई के निर्देश दिए थे। शिकायतकर्ता ने कहा था कि आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत दिए गए प्रवेश के बावजूद स्कूल प्रबंधन बच्चों के अभिभावकों पर फीस जमा कराने का दबाव बना रहा है। फीस जमा नहीं करने पर बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी दी जा रही है। आरटीई के आवेदन करने वाली साइट से पैसे के बल पर अपने स्कूल के नाम हटवाकर निशुल्क एडमिशन से बच रहे हैं। जो शिक्षा का अधिकार अधिनियम का खुल्ला उल्लंघन है। जिसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी सीमा चौहान ने थानाभवन के एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल, एल्पाइन विद्यापीठ व दिव्या पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्रवेश निरस्त करने की धमकी
एल्पाइन स्कूल में आरटीई एक्ट के तहत पढ़ने वालो बच्चों के अभिभावकों पर वार्षिक शुल्क व परीक्षा फीस देने का दबाव बनाया जा रहा था। शुल्क नहीं देने पर स्कूल प्रवेश निरस्त कराने तक की धमकी दी गई।
विज्ञापन
प्रवेश निरस्त करने की धमकी
एल्पाइन स्कूल में आरटीई एक्ट के तहत पढ़ने वालो बच्चों के अभिभावकों पर वार्षिक शुल्क व परीक्षा फीस देने का दबाव बनाया जा रहा था। शुल्क नहीं देने पर स्कूल प्रवेश निरस्त कराने तक की धमकी दी गई।
विज्ञापन