{"_id":"57210ec94f1c1b522ba9188e","slug":"abbey-and-took-a-perfect-shot-by-shalini","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय और शालिनी ने साधा सटीक निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय और शालिनी ने साधा सटीक निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Hitting Shooter
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के करनाल रोड स्थित शामली रायफल क्लब में चल रही निशानेबाजी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में डीएम ने विजेेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
पुरुष वर्ग में अभय सरोहा और महिला वर्ग में शालिनी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शामली रायफल क्लब के तत्वाधान में आयोजित यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के समापन पर डीएम सुजीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें मौका मिलने की जरूरत है। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
निशानेबाजी में शामली रायफल क्लब के अभय सरोहा चैंपियन बने। उन्हें 5100 रुपये नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। एयर पिस्टल वर्ग में मेरठ की शालिनी को भी सम्मानित किया।
इसके अलावा व्यक्तिगत स्पर्धा में एयर राइफल पीप साइट पुरुष वर्ग में अंकुश मलिक ने स्वर्ण, अभय ने रजत, सौरभ चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
एयर रायफल पीप साइट महिला वर्ग में देवन्या गोलियान ने स्वर्ण, सोनल तोमर ने रजत और रेशू तोमर ने कांस्य पदक जीता। एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में विवेक मलिक ,अंकित ने रजत, अमृतांशु ने कांस्य पदक जीता।
रायफल पीप साइट एनआर में रीतेश ने स्वर्ण, प्रिंस ने रजत और शुभम ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर इंद्रपाल सिंह, मुकेश चौधरी, रामेंद्र शर्मा, अरुण सिंह, डॉ. विनीत चौहान, यशपाल पंवार, कमलवीर वर्मा, यशपाल निर्वाल आदि मौजूद रहे।