फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   aatankvaad samaapt hone tak jaari rahe sena ki strike

आतंकवाद समाप्त होने तक जारी रहे सेना की सर्जिकल स्ट्राइक   

Tue, 26 Feb 2019 11:38 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 26 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
aatankvaad samaapt hone tak jaari rahe sena ki strike
file - फोटो : amarujala
भारतीय वायु सेना की कार्रवाई को भूतपूर्व सैनिकों और धार्मिक सामाजिक संगठनों ने सटीक बताते हुए कहा कि ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवाद समाप्त होने तक जारी रहनी चाहिए। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि सरकार जम्मू कश्मीर में धारा 370- 35ए का भी  सरकार खत्म करें।
विज्ञापन

     
पुलवामा शहीदों का लिया बदला, जारी रहे सर्जिकल स्ट्राइक
एक्स सर्विसमैन वेलफेयर समिति के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार वर्ष 1983 से लेकर 1998 तक नौ सेना में पेटी आफिसर पद पर मुंबई समेत कई स्थानों पर रहे है। मादलपुर गांव निवासी और वर्तमान में शामली के गगन विहार रह रहे सतेंद्र कुमार का कहना है कि भारतीय सेना ने पुलवामा मेें शहीद जवानों का सही समय पर आतंकियों के शिविरों पर कार्रवाई करके बदला लिया है। आतंकियों के विरुद्ध  ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक नियमित रुप से जारी रहनी चाहिए। जब तक जैश ए मोहम्मद समेत सभी आतंकी संगठनों के सरगनाओं का सफाया न हो जाए। 
विज्ञापन


हाफिज कार्रवाई के खिलाफ हो सर्जिकल स्ट्राइक
ग्राम चूनसा निवासी और शहर की अग्रवाल कॉलोनी में रह रहे रविंद्र सिंह वर्ष 1984 से लेकर वर्ष 2007 तक वायु सेना में दिल्ली-गुजरात, आसाम में तैनात रहे है। उनका कहना है कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर समय पर कार्रवाई करते हुए  पुलवामा में शहीद जवानों का बदला लिया है। और अच्छा होता अगर सभी आतंकवादियों संगठनों के सरगना हाफिज सईद का  सफाया हो जाता। जम्मू काश्मीर में धारा 370, 35ए का खत्म कर दी जाएं। सेना की कार्रवाई से संतुष्टि जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद खत्म होने तक जारी रहे सर्जिकल स्ट्राइक
यूपी बटालियन एनसीसी शामली के प्रभारी  कैप्टन व राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिह का कहना है कि भारतीय सेना को आतंकवाद खत्म होने तक पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक जारी रखनी होगी। आतंकवादियों के खिलाफ पुलवामा हमले से पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी। 


पाकिस्तान मे कार्रवाई का इंतजार था
कारगिल युद्ध में राजौरी, जम्मू कश्मीर, नौशेरा, पूछ, हिसार, जोधपुर समेत कई स्थानों पर तैनात रहे लांस नायक बुधराम शर्मा का कहना है कि आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई का देश की जनता को बहुत दिनों से इंतजार था। भारतीय सेना की कार्रवाई पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed