फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   AAP workers took out a procession

आप कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Wed, 12 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
AAP workers took out a procession
शामली झिंझाना रोड पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर जश्न मनाते समर्थक। - फोटो : SHAMLI
शामली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर जिले के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। लड्डू बांटकर खुशी मनाई और ढोल के साथ नाचते-झूमते हुए शहर में जुलूस निकाला। शिव मूर्ति स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पहलवान ने कहा कि यह जीत दिल्ली की जनता की जीत है। दिल्ली के लोगों ने विकास के नाम पर वोट देकर अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर भरोसा जताया है। कार्यकर्ताओं ने करनाल रोड, कैराना रोड, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड से जुलूस निकालते हुए शिव चौक पर पहुंचे। शिव चौक पर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इस दौरान एमएसके रोड धीमानपुरा में यातायात बाधित होने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात का संचालन कराया। मौके पर बलराज मुखिया, आरपी शुक्ला, विनोद बालियान, ओमप्रकाश, वीरपाल उपाध्याय, संजीव श्योरान, बबलू कश्यप, सोहनराम सिंह, मालेंडी, मिंटू कश्यप, पंकज मालैंडी, इंतजार, जावेद राणा, राजीव चौहान, टिंकू चौहान, सहदेव चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed